देश

Weather Update: मुंबई में भारी बारिश से येलो अलर्ट जारी, ठाणे समेत कोंकण के सभी स्कूलों में छुट्टी, 10वीं और 12वीं के सप्लीमेंट्री पेपर भी स्थगित

Weather Update: देश में इन दिनों भारी बारिश से तबाही देखने को मिल रही है. वहीं महाराष्ट्र में मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में राज्य में भारी बारिश की संभावना जताई है और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आदेश पर मुंबई, ठाणे, पालघर, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग और रायगढ़ के स्कूलों में गुरुवार को छुट्टी घोषित कर दी गई है. मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय प्रशासन राज्य के अन्य हिस्सों की स्थिति को ध्यान में रखते हुए निर्णय ले सकती है. इसके साथ ही कल होने वाले 10वीं और 12वीं के सप्लीमेंट्री पेपर भी स्थगित कर दिए गए हैं.

10वीं और 12वीं के पेपर स्थगित

बता दे कल होने वाली 10वीं और 12वीं की पूरक परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं क्योंकि मौसम विभाग ने राज्य में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी है. 10वीं कक्षा के स्थगित पेपर 2 अगस्त को होंगे जबकि 12वीं कक्षा के पेपर 11 अगस्त को होंगे. पिछले दो दिनों से राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश हो रही है. कल मुंबई, ठाणे, कोंकण और आसपास के इलाकों में भारी बारिश हुई. इसलिए मुख्यमंत्री ने यहां के स्कूलों को गुरुवार को बंद रखने का आदेश दिया है.

अधिकारियों को विशेष निर्देश

मुंबई के शिक्षा उप निदेशक ने शिक्षा अधिकारियों को राज्य में आपातकालीन स्थिति की समीक्षा के बाद स्कूलों में छुट्टियां घोषित करने पर निर्णय लेने का निर्देश दिया है। संबंधित कलेक्टरों को अपने अधिकार क्षेत्र में स्थानीय स्थिति की समीक्षा के बाद स्कूलों में छुट्टियां घोषित करने का अधिकार दिया गया है। मानसून की पृष्ठभूमि में हमारे कार्य कक्ष की स्थिति को ध्यान में रखते हुए उप शिक्षा निदेशक ने निर्देश दिया है कि हमारे स्थानीय क्षेत्र के विद्यालयों में पूर्वानुमान के आधार पर सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन से अवकाश घोषित करने के संबंध में उचित कार्रवाई की जाये.

ये भी पढ़ें- Maharashtra: रायगढ़ में भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड, चपेट में आया पूरा गांव, 4 लोगों की मौत, अभी भी 100 से ज्यादा फंसे लोग

पालघर में एनडीआरएफ की टीम तैनात

मंगलवार से दो दिनों के लिए पालघर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक पालघर जिले में रात से ही बारिश शुरू हो गई. इसलिए प्रशासन ने पालघर जिले के नागरिकों से सावधान रहने की अपील की है. वहीं, एहतियात के तौर पर पालघर जिले के लिए विरार में एनडीआरएफ जवानों की एक टुकड़ी तैनात की गई है.

Dimple Yadav

Recent Posts

CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली कूच की तैयारी, गृह मंत्रालय ने राज्यों के DGP को लिखा पत्र

केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर निर्देश…

4 minutes ago

ममता दीदी का अनोखा अंदाज! बच्चों की कविता गाकर उड़ाया CEC का मजाक, देखें वायरल VIDEO

Mamata Banerjee: ममता बनर्जी ने 'जॉनी-जॉनी यस पापा' कविता गाकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार…

10 minutes ago

‘नौकरियां विदेश भेजी तो लगेगा भारी टैरिफ’ जेडी वेंस की कंपनियों को दो टूक चेतावनी, अमेरिका फर्स्ट नीति पर तीखे किये तेवर

JD Vance: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने चेतावनी दी है कि जो कंपनियां अमेरिकी…

18 minutes ago

पीएम मोदी के चेन्नई दौरे की तैयारियों के मद्देनजर 15,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 11 अक्टूबर को होने वाली चेन्नई यात्रा से पहले चेन्नईभर में…

20 minutes ago

महालया पर पीएम मोदी, अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं; मां दुर्गा से की सुख-समृद्धि की कामना

महालया के पावन अवसर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं की ओर से शुभकामनाएं दी…

27 minutes ago

‘कश्मीर हमारा था, है और रहेगा..’, UN में भारतीय नारी शक्ति की दो टूक, PAK की कैसे लगाई लताड़?

संयुक्त राष्ट्र की चौथी समिति में पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाया, जिसके बाद भारतीय…

31 minutes ago