Nawada Youth Detained Abu Dhabi:नवादा/अमन: विदेश यात्रा करते समय उस देश के सीमा शुल्क (Customs) और प्रतिबंधित वस्तुओं के नियमों की जानकारी न होना कितना खतरनाक हो सकता है, इसका एक चिंताजनक मामला सामने आया है. बिहार के नवादा जिले के एक युवक को अबूधाबी एयरपोर्ट पर सिर्फ इसलिए हिरासत में ले लिया गया, क्योंकि उसके बैग में पोस्ता दाना लगी भारतीय मिठाई ‘रसकदम’ मौजूद थी.
बिहार के नवादा जिले का रहने वाला सतीश कुमार 22 जुलाई को पटना से अबूधाबी गया था. वह अपने साथ स्थानीय बाजार से खरीदी गई ‘रसकदम’ मिठाई ले गया था, जिस पर पोस्ता दाना (खसखस) लगा हुआ था. संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के सख्त नियमों के तहत पोस्ता दाना प्रतिबंधित (Banned) है. अबूधाबी एयरपोर्ट पर जांच के दौरान पकड़े जाने पर अधिकारियों ने उसे हिरासत में ले लिया. भारत में पोस्ता दाना सामान्य खाद्य पदार्थ है, लेकिन UAE में इस पर कड़ा कानून है. अब परिजन भारतीय दूतावास के जरिए युवक की रिहाई की कोशिश कर रहे हैं.
नवादा जिले के धमौल थाना क्षेत्र के तुर्कबन गांव का निवासी सतीश कुमार 22 जुलाई को पटना एयरपोर्ट से अहमदाबाद होते हुए अबूधाबी के लिए रवाना हुआ था. यात्रा पर जाते समय वह धमौल बाजार से अपनी पसंदीदा ‘रसकदम’ मिठाई साथ ले गया था. इस पारंपरिक भारतीय मिठाई को सजाने और स्वाद बढ़ाने के लिए ऊपर से पोस्ता दाना (खसखस) लपेटा जाता है.
अबूधाबी एयरपोर्ट पर जब सुरक्षाकर्मियों और कस्टम अधिकारियों ने सतीश के सामान की जांच की, तो उन्हें मिठाई पर चिपका पोस्ता दाना नजर आ गया. यूएई में पोस्ता दाना और उससे बनी चीजें पूरी तरह से प्रतिबंधित हैं, जिसके चलते अधिकारियों ने सतीश को तुरंत हिरासत में ले लिया. सतीश और उसके परिवार को इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि एक साधारण मिठाई की वजह से वह कानूनी मुसीबत में फंस जाएगा.
भारत में फूड इंस्पेक्टरों के मुताबिक पोस्ता दाना कोई नशीला पदार्थ नहीं है और इसका उपयोग मिठाइयों व पकवानों में धड़ल्ले से किया जाता है. हालांकि, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में अफीम के पौधे से जुड़े होने के कारण पोस्ता दाना पर शून्य-सहनशीलता (Zero Tolerance) की नीति लागू है. वहां अनजाने में भी इसे ले जाना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है.
युवक की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही नवादा स्थित उसके गांव में हड़कंप मच गया है और परिवार की चिंता बढ़ गई है. सतीश को कानूनी संकट से उबारने और सुरक्षित भारत वापस लाने के लिए परिजन अब भारतीय दूतावास और संबंधित सरकारी अधिकारियों से लगातार संपर्क साध रहे हैं. यह घटना उन सभी यात्रियों के लिए सबक है, जो बिना नियम जाने विदेशों में खाद्य सामग्री ले जाते हैं.
यह भी पढ़ें-बैनर-पोस्टर फाड़े… दतिया में बीजेपी वाहन पर हमले से हड़कंप, जानिए किन लोगों पर लगा आरोप
-भारत एक्सप्रेस
Mother Beats Children: फरीदाबाद में मोबाइल स्क्रीन पर स्क्रैच आने से गुस्साई महिला पर 6…
दिल्ली जल बोर्ड ने यंग एक्वा लीडर्स इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा कर दी है.…
Congress CWC Meeting में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर जाने को लेकर चर्चा…
UP Politics: बुंदेलखंड में स्वतंत्र देव सिंह के पानी अभियान का मुख्य फोकस घर-घर नल…
Amroha Dowry Case: अमरोहा में दहेज उत्पीड़न की शिकायत करने बहन की ससुराल पहुंचे मायके…
Pallavi Patel Social Justice Politics: पल्लवी पटेल की राजनीति उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्गों के…