देश

‘Gen-Z बिना सोचे नकल करते हैं’, माता-पिता को मोहन भागवत ने दिखाया आइना

दिल्ली के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर हाल ही में हुए NEET विरोध प्रदर्शनों और CJP आंदोलन के बाद देश में ‘Gen-Z’ (1997 से 2012 के बीच पैदा हुई पीढ़ी) कल्चर पर बहस छिड़ गई है. इसी बीच, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने रविवार को हैदराबाद में विश्व मांगल्य सभा के एक कार्यक्रम में नई पीढ़ी की मानसिकता, लिव-इन रिलेशनशिप और आधुनिकता पर बेहद करारी और बेबाक राय रखी है.

Gen-Z दूसरों की देखा-देखी करते हैं- Mohan Bhagwat

हालिया छात्र आंदोलनों के संदर्भ में बोलते हुए RSS चीफ ने Gen-Z युवाओं पर सीधा तंज कसा. उन्होंने कहा, “Gen-Z वाले दूसरों की देखा-देखी चीजें करते हैं. वे बहुत भावुक होते हैं और शांत मन से किसी भी बात पर विचार नहीं करते.” भागवत ने आगे कहा कि इस पीढ़ी को जो बात सही लग जाती है, वे बिना सोचे-समझे बस उसी ओर आकर्षित हो जाते हैं.

LGBTQ और आधुनिकता पर चौंकाने वाला रुख

कट्टर विचारों की धारणाओं को तोड़ते हुए भागवत ने स्पष्ट किया कि समय के साथ बदलना भी परंपराओं का नियम है. उन्होंने साफ कहा कि आधुनिकता का हमेशा स्वागत किया जाना चाहिए. सबसे अहम बात उन्होंने LGBTQ समुदाय को लेकर कही. भागवत ने कहा कि LGBTQ भी इसी समाज का हिस्सा हैं और उन्हें किसी भी तरह से हीन भावना या नीची दृष्टि से नहीं देखा जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें: धर्म, विवाह और लिव-इन रिलेशनशिप: मोहन भागवत ने क्यों कहा- शादी सिखाती है अनुशासन?

घर से शुरू करो बदलाव

संघ प्रमुख ने बच्चों में बढ़ रही मोबाइल फोन की लत के लिए सीधे तौर पर माता-पिता को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा, “बच्चा रोता है तो मां उसे तुरंत मोबाइल थमा देती है. माता-पिता खुद मोबाइल से चिपके रहते हैं.” उन्होंने नसीहत दी कि समाज में बदलाव के लिए सिर्फ सरकार या कानूनों की तरफ देखना बंद करें. परिवार के सदस्यों के बीच बातचीत बढ़ाएं, सोशल मीडिया का इस्तेमाल कम करें और जो आचरण आप बच्चों में देखना चाहते हैं, उसकी शुरुआत खुद से करें.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

पाइप बिछाने से आगे की कहानी: कैसे स्वतंत्र देव सिंह ने बुंदेलखंड में पानी की किल्लत को दी चुनौती?

UP Politics: बुंदेलखंड में स्वतंत्र देव सिंह के पानी अभियान का मुख्य फोकस घर-घर नल…

12 minutes ago

मायके वालों को कमरे में बंद कर पीटा, फिर रेलवे ट्रैक पर पत्थरबाजी; दहेज विवाद में मचा बवाल

Amroha Dowry Case: अमरोहा में दहेज उत्पीड़न की शिकायत करने बहन की ससुराल पहुंचे मायके…

16 minutes ago

पल्लवी पटेल की सियासत: सामाजिक न्याय, जातिगत प्रतिनिधित्व और सरकारी योजनाओं की पहुंच की पूरी कहानी

Pallavi Patel Social Justice Politics: पल्लवी पटेल की राजनीति उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्गों के…

31 minutes ago

7 जीत, अपनी पार्टी और सीबीआई से राहत: कुंडा में कैसे चलता है राजा भैया का एकछत्र राज?

UP Politics; लगातार 7 जीत, निर्दलीय से अपनी पार्टी का सफर और सीबीआई कोर्ट से…

37 minutes ago

द ट्रेजरी के रखवाले: सुरेश खन्ना ने कैसे तैयार किया यूपी का ट्रिलियन-डॉलर इकोनॉमिक ब्लूप्रिंट?

उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की रणनीति में इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, MSME,…

56 minutes ago

अस्पतालों के औचक निरीक्षण से सख्त फैसलों तक: जानिए बृजेश पाठक के ‘हेल्थ मॉडल’ के 5 बड़े बदलाव

UP Budget 2026-27: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के स्वास्थ्य सुधारों का ध्यान अस्पतालों के निरीक्षण, बुनियादी…

59 minutes ago