देश

चारा घोटाले का पैसा डकारने वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी में बिहार सरकार, रकम वसूली के लिए उठाने जा रही ये बड़ा कदम

Bihar Fodder Scam: बिहार में 29 साल पहले, 27 जनवरी 1996 को हुए साढ़े 9 अरब रुपये के चारा घोटाले की चर्चा वैसे तो अक्सर होती रही है, लेकिन अब इस घोटाले को लेकर नीतीश सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है. प्रदेश के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि घोटाले के 950 करोड़ रुपये की वापसी के लिए सरकार कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी. इसके साथ ही इनकम टैक्स, सीबीआई से भी बात की जाएगी.

29 साल बाद भी नहीं हुई रिकवरी

गौरतलब है कि पटना हाई कोर्ट ने चारा घोटाला मामले की जांच सीबीआई को सौंपते वक्त उसे गबन किए गए रुपये को सरकार के खाते में वापस कराने की जिम्मेदारी सौंपी थी, जिसे घोटाला करने वाले आरोपियों की संपत्ति जब्त करके वसूला जाना था, लेकिन 29 साल गुजर गए, अभी तक एक भी रुपया सरकार के खजाने में वापस नहीं आया.

आसान नहीं है पैसे की रिकवरी

अब सरकार ने इस मामले में एक बार फिर से सक्रियता दिखाई है. हालांकि ये काम इतना आसान नहीं है, क्योंकि इस घोटाले में बड़े नेताओं से लेकर अफसरों की मिलीभगत है. चारा घोटाले की जांच पटना हाई कोर्ट ने मार्च 1996 में सीबीआई को ट्रांसफर किया था.

यह भी पढ़ें- “यह मंच राजनीति के लिए नहीं है”, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में सीएम ममता के भाषण के दौरान जमकर हंगामा, लगे ‘गो बैक’ के नारे

बीते 29 सालों में नेता और अफसर जांच के घेरे में आए और जेल भी गए, कई सजायाफ्ता हुए, लेकिन रुपये की वापसी अब तक सरकार के खजाने में नहीं हो पाई. जेल, जमानत और दूसरी कार्रवाइयों का सिलसिला अनवरत चल रहा है, लेकिन रुपयों को लौटाने का टास्क अब भी अधूरा है.

संपत्ति जब्त कर वसूलने थे रुपये

चारा घोटाले के 950 करोड़ रुपये आरोपियों की संपत्तियों को जब्त कर उन्हें नीलाम करके वसूलना था, लेकिन अब तक तो ऐसा नहीं हो पाया है, हालांकि एक बार फिर से नीतीश सरकार की इस पहल से कुछ उम्मीद जरूर दिखाई दे रही है कि घोटालेबाजों से रकम की वसूली की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

युजवेंद्र चहल के अचानक संन्यास से क्रिकेट जगत हैरान, जानिए क्यों लिया रेड-बॉल छोड़ने का फैसला?

Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…

4 minutes ago

‘वीजा है तो क्या हुआ, भारत में एंट्री का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं!’ दिल्ली हाई कोर्ट का विदेशी नागरिकों पर बड़ा झटका

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…

32 minutes ago

‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम!’ नंगे पैर, हाथ में लाठी… दंगों की आग के बीच अकेले कैसे लड़े बापू? पढ़िए अनकही दास्तान

Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…

50 minutes ago

बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक दौड़े और लगा दी छलांग; प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का CCTV आया सामने

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…

1 hour ago

‘मां से बहस की ऐसी सजा?’ लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में कलियुगी बेटे का खूनी खेल, वजह जान कांप जाएगी रूह

Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…

1 hour ago

त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तैयारी, चलेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; प्लेटफॉर्म टिकट होगा दोगुना

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…

2 hours ago