क्राइम

Bengaluru: पत्नी की हत्या कर पति ने शव के साथ की रोंगटे खड़े कर देने वाली हैवानियत, फिर ससुराल में फोन कर खुद दी जानकारी

Bengaluru Gauri Murder Case: बेंगलुरु के हुलीमावु इलाके में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद उसके शव के टुकड़े कर उसे सूटकेस में भर दिया. इतना ही नहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी व्यक्ति ने अपनी ससुराल में फोन करके इसकी जानकारी भी दी. आरोपी की पहचान राकेश के रूप में हुई है, जो महाराष्ट्र का रहने वाला है.

निजी कंपनी में काम करता था आरोपी

वहीं मृतक महिला की पहचान 32 वर्षीय गौरी अनिल सम्बेकर के रूप में हुई है. आरोपी राकेश बेंगलुरु की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था, अभी फिलहाल वह वर्क फ्रॉम होम पर था. दोनों हुलीमावु के डोड्डाकन्नाहल्ली में पिछले दो साल से रह रहे थे.

हत्या के बाद शव को काटकर सूटकेस में भरा

वारदात की जानकारी मिलने पर हुलीमावु पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. डीसीपी सारा फातिमा ने मौका-मुआयना करने के बाद बताया कि पति-पत्नी हुलीमावु पुलिस स्टेशन सीमा के अंतर्गत रह रहे थे. दोनों महाराष्ट्र से थे. शव को पूरी तरह सूटकेस में भरकर रखा गया था. मकान मालिक ने फोन करके इस वारदात की जानकारी दी थी.

यह भी पढ़ें- Auraiya: 2 लाख में सुपारी…शादी के 15 दिन बाद मर्डर, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, ऐसे खुला राज

पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था

पुलिस के अनुसार, मृतका ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया था और अभी रोजगार थी. मकान मालिक की मानें, तो पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे, गौरी कई बार राकेश की पिटाई भी कर चुकी थी. हाल ही में दोनों के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई हुई थी, जिसमें राकेश ने गुस्से में आकर गौरी के पेट में चाकू घोंप दिया था. फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

20 minutes ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

34 minutes ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

39 minutes ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

47 minutes ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

53 minutes ago

Ayodhya Leopard Fear: अयोध्या के इस इलाके में तेंदुए ने दहशत फैलाई, पिंजरे का चारा छोड़ बछड़े को बनाया शिकार

LEOPARD PANIC IN AYODHYA CANTT: रामनगरी अयोध्या से सटे कैंट (छावनी) इलाके में पिछले कई…

1 hour ago