Rajasthan News: राजस्थान के बीकानेर जिला में घी कारोबार से जुड़े प्रतिष्ठान मोहन लाल आशीष कुमार पर आयकर विभाग की अन्वेषण शाखा द्वारा की जा रही छापेमारी ने व्यापारिक जगत में हड़कंप मचा दिया है. उत्तर प्रदेश और राजस्थान के अधिकारियों की संयुक्त टीम इस पूरे मामले की जांच कर रही है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुरुआती जांच में करोड़ों रुपये की अघोषित संपत्ति से जुड़े अहम संकेत मिले हैं. भारी मात्रा में नकदी, सोना-चांदी तथा अचल संपत्तियों विशेषकर जमीनों की खरीद-फरोख्त से जुड़े दस्तावेज सामने आने की जानकारी है. विभागीय टीमें दस्तावेजों के मिलान और निवेश के स्रोतों की गहन पड़ताल में जुटी हुई हैं.
कार्रवाई के तहत आयकर विभाग की अलग-अलग टीमें फर्म के तीन प्रमुख ठिकानों रानी बाजार स्थित आवास, कोयला गली स्थित गोदाम और बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र के गोदाम पर एक साथ सक्रिय रहीं. इन ठिकानों पर रखे कागजात, डिजिटल रिकॉर्ड और लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों को बारीकी से खंगाला गया.
कल घर में मौजूद पुरुष और महिला सदस्यों से भी गहन पूछताछ की गई. जानकारी के अनुसार अधिकारियों ने यह पता लगाने का प्रयास किया कि किसके नाम पर कितनी नकदी, कितना सोना और कौन-कौन सी संपत्तियां दर्ज हैं, ताकि वास्तविक स्वामित्व और संभावित बेनामी निवेश की स्थिति स्पष्ट की जा सके.
बरामद किए गए सोने का वैल्यूएशन शनिवार को कराया जाना है. इसके बाद अघोषित आय की वास्तविक तस्वीर और संभावित कर चोरी का आंकलन और स्पष्ट होने की संभावना है.
ये भी पढ़ें: बस कंडक्टर की हैवानियत: सीट नहीं दी और पूरा किराया मांगा, विरोध करने पर मासूम छात्रों को बीच जंगल में उतारा
उत्तर प्रदेश के एक बड़े घी कारोबारी के यहां पूर्व में हुई जांच से मिले इनपुट के आधार पर ही बीकानेर में यह छापेमारी की गई है. इसी कारण उत्तर प्रदेश और राजस्थान के अधिकारियों की संयुक्त टीम इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़कर जांच कर रही है.
आयकर विभाग की इस कार्रवाई से स्थानीय बाजार में खासकर घी कारोबार से जुड़े व्यापारियों में सतर्कता और बेचैनी का माहौल है. संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में जांच का दायरा बढ़ सकता है और अन्य कारोबारी भी इसकी जद में आ सकते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…