देश

Birbhum Cash Seizure: पूर्व बस ड्राइवर के घर मिला नोटों का पहाड़! 28 करोड़ कैश और 15 किलो सोने से मचा हड़कंप

Birbhum Cash Seizure: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस की एक छापेमारी ने सभी को हैरान कर दिया. एक सामान्य से दिखने वाले घर के अंदर ऐसा नजारा मिला, जिसकी कल्पना शायद जांच टीम ने भी नहीं की थी. कमरे में रखी बोरियों में नोटों की गड्डियां और बड़ी मात्रा में सोना देखकर पुलिसकर्मी भी दंग रह गए. यह घर एक पूर्व सरकारी बस चालक मीनार मंडल का बताया जा रहा है.

नोटों की गिनती के लिए बुलानी पड़ीं मशीनें

पुलिस को घर से इतनी बड़ी मात्रा में नकदी मिली कि उसे हाथों से गिनना संभव नहीं था. इसके बाद नोट गिनने वाली पांच मशीनें मंगाई गईं. कई घंटों तक लगातार नोटों की गिनती चलती रही. अधिकारियों के मुताबिक बरामद नकदी 28 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है, जबकि करीब 15 किलो सोना भी मिलने की जानकारी सामने आई है. इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह पैसा कहां से आया और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं.

बस ड्राइवर से कथित खनन कारोबार तक का सफर

पुलिस के अनुसार मीनार मंडल पहले नॉर्थ बंगाल स्टेट ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन में बस चालक था. कुछ साल पहले उसने नौकरी छोड़ दी और पत्थर कारोबार से जुड़ गया. जांच एजेंसियों का आरोप है कि वह बीरभूम के पत्थर खनन और रेत कारोबार से जुड़े नेटवर्क का हिस्सा था. बीरभूम जिला लंबे समय से अवैध खनन और संगठित अपराध से जुड़े मामलों को लेकर जांच के घेरे में रहा है. इसी कार्रवाई के दौरान पुलिस को यह बड़ी बरामदगी मिली.

यह भी पढ़ें: कहीं किला तो कहीं दांव पर साख: जानें बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर की पूरी फैक्ट-फाइल

पुराने मामलों से भी जुड़े हैं तार

जांच एजेंसियों के रिकॉर्ड के अनुसार मीनार मंडल का नाम पहले भी कई मामलों में सामने आ चुका है. कथित मवेशी तस्करी मामले में सीबीआई जांच के दौरान भी उसका नाम चर्चा में आया था. इससे पहले एजेंसियां उसकी संपत्तियों और ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी हैं.

पुलिस हिरासत में मीनार और उसका बेटा

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मीनार मंडल और उसके बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि उनसे यह जानकारी जुटाई जा रही है कि इतनी बड़ी रकम कहां से आई और क्या इसके अलावा भी कहीं नकदी या संपत्ति छिपाई गई है. फिलहाल करोड़ों रुपये की इस बरामदगी ने बीरभूम के कारोबार और कथित अवैध खनन नेटवर्क को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

5 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

6 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

7 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

7 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

7 hours ago