देश

बीआईटी मेसरा में दर्दनाक हादसा: हॉस्टल के कमरे में मिला छात्रा का शव, पुलिस जांच में जुटी

BIT Mesra: रांची के प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान बीआईटी मेसरा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. संस्थान के हॉस्टल नंबर-9 में रहने वाली एमएससी फिजिक्स की छात्रा अंजलि सुमन का शव उसके ही कमरे से बरामद किया गया है. शुक्रवार देर रात हुई इस घटना के बाद पूरे कॉलेज परिसर और हॉस्टल में सन्नाटा पसरा हुआ है और हर कोई अर्तप्रद है. सूचना मिलते ही बीआईटी ओपी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया.

दोस्तों और वार्डन को ऐसे चला पता

मूल रूप से झारखंड के गोड्डा जिले की रहने वाली अंजलि रोज की तरह शुक्रवार शाम कॉलेज से लौटने के बाद अपने कमरे में गई थी. काफी वक्त बीत जाने के बाद भी जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली और उसने किसी का फोन नहीं उठाया, तो हॉस्टल की अन्य छात्राओं को शक हुआ. छात्राओं ने तुरंत इसकी जानकारी कॉलेज प्रबंधन और वार्डन को दी. इसके बाद जब कमरा खुलवाकर देखा गया, तो अंदर अंजलि मृत अवस्था में मिली. इस मनहूस खबर से वहां मौजूद सभी छात्र-छात्राएं सदमे में हैं.

ये भी पढ़ें- मुंगेर इंजीनियरिंग कॉलेज में फूड पॉइजनिंग, दर्जनों छात्र-छात्राएं अस्पताल में भर्ती

पारिवारिक तनाव की आशंका

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे की बारीकी से तलाशी ली, हालांकि वहां से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. लेकिन पुलिस को कमरे से एक डायरी जरूर मिली है, जो इस मामले की अहम कड़ी बन सकती है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस डायरी में अंजलि ने अपने कुछ पारिवारिक हालातों और परेशानियों का जिक्र किया है.

फिलहाल बीआईटी ओपी प्रभारी अजय कुमार दास ने जानकारी दी है कि इस मामले में यूडी (अप्राकृतिक मौत) केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवा रही है और रिपोर्ट का इंतजार है. इसके साथ ही, पुलिस अंजलि के परिजनों, दोस्तों और हॉस्टल की अन्य सहपाठियों से लगातार पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि मानसिक तनाव की असल वजह क्या थी. पुलिस हर एक एंगल से मामले की गहराई से छानबीन कर रही है ताकि मौत के पीछे की असली सच्चाई सामने आ सके.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

पितृ पक्ष का समापन और सर्वपितृ अमावस्या का महायोग, जानिए 10 अक्टूबर 2026 के पंचांग में क्या है खास?

Pitru Paksha Panchang: 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को आश्विन मास की अमावस्या तिथि पर सर्वपितृ…

9 minutes ago

LG डॉ. दिनेश शर्मा का अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर दौरा: हॉप-ऑन हॉप-ऑफ बसों का शुभारंभ, दिए ये बड़े तोहफे

Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…

7 hours ago

पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक, राज्यपाल ने किया सम्मानित

Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…

7 hours ago