Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Ranchi

रांची के जैप-1 परिसर में 146 साल पुरानी परंपरा निभाते हुए महानवमी पर कन्या पूजन और हथियारों की विशेष पूजा की गई. इस दौरान एसएसपी राकेश रंजन सहित कई अधिकारी मौजूद रहे.

Jharkhand News: रांची के डोरंडा स्थित JAP-1 में 1880 से चली आ रही परंपरा के तहत महासप्तमी पर भव्य फूलपाती शोभायात्रा निकाली गई, जहां गोरखा जवानों ने वृक्षों की पूजा कर मां दुर्गा को सलामी दी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार को रांची के ओटीसी मैदान में भाजपा रांची महानगर, रांची पूर्वी और रांची पश्चिमी जिला के संयुक्त तत्वावधान में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन किया गया.

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाएगा. रांची और हटिया स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट 10 से बढ़कर 20 रुपये होगा.

Ranchi Monkey Viral News: रांची के ओरमांझी में एक बंदरिया शराब की दुकान में घुस गई और कथित तौर पर शराब की क्वार्टर बोतल पीने के बाद बेसुध हो गई. होश में आने के बाद बंदरिया ने दुकान में उत्पात मचाया और एक कर्मचारी को काटकर घायल कर दिया, जिसके बाद रेस्क्यू टीम ने उसे पकड़ लिया.

बीआईटी मेसरा के हॉस्टल में एमएससी की छात्रा अंजलि सुमन का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया है. पुलिस को कमरे से एक डायरी मिली है, जिसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है.

एमएस धोनी के रांची स्थित फार्म हाउस ‘कैलाशपति’ में जहरीला कोबरा निकलने से हड़कंप मच गया. स्नेक रेस्क्यू एक्सपर्ट ने कड़ी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित पकड़ा...

रांची में छात्रों का आंदोलन लगातार उग्र होता जा रहा है. विधानसभा घेराव के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव हुआ, जिसके बाद लाठीचार्ज, आंसू गैस और वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया गया.

JSSC और JPSC परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों ने झारखंड विधानसभा घेराव का ऐलान किया है. प्रदर्शन से पहले रांची पुलिस ने विधानसभा की ओर जाने वाले रास्तों पर भारी बैरिकेडिंग और कंटीले तार लगाए हैं.

'कैप्टन कूल' महेंद्र सिंह धोनी 7 जुलाई 2026 को 45 वर्ष के हो गए हैं. इस खास दिन पर रांची में उनके सिमरिया स्थित फार्महाउस के बाहर देश-विदेश से आए प्रशंसकों का हुजूम देखने को मिला. फैंस ने ढोल-नगाड़ों और केक कटिंग के साथ अपने पसंदीदा क्रिकेटर का जन्मदिन त्योहार की तरह मनाया.