देश

13 अप्रैल से ‘अंबेडकर सम्मान अभियान’ चलाएगी BJP, मरांडी बोले- बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएंगे

‘Ambedkar Samman Abhiyan’ in Jharkhand: भारतीय जनता पार्टी की झारखंड इकाई 13 अप्रैल से ‘अंबेडकर सम्मान अभियान’ चलाकर पूरे राज्य में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के विचारों का प्रचार करेगी.

अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर 13 अप्रैल को इस अभियान की शुरुआत होगी और यह 25 अप्रैल तक जारी रहेगा. इस दौरान उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से राज्य के सभी जिलों में गोष्ठियां आयोजित होंगी.

रांची में झारखंड प्रदेश भाजपा की कार्यशाला का आयोजन

इस अभियान को लेकर शुक्रवार को रांची में झारखंड प्रदेश भाजपा ने एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया. इसमें पार्टी के सांसदों, विधायकों, जिलाध्यक्षों के अलावा अभियान संचालन टोली से जुड़े नेता-कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार बाबा साहेब के विचारों के अनुरूप अंत्योदय के कार्यों को तेजी से धरातल पर उतार रही है. वर्षों तक हाशिए पर रखा गया दलित समाज तेजी से मुख्यधारा में जुड़ रहा है.

कांग्रेस पार्टी ने सबसे लंबे समय तक शासन किया: बाबूलाल

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सबसे लंबे समय तक शासन किया, लेकिन उसने बाबा साहेब के सपनों और विचारों को बार-बार रौंदा. देश की बड़ी आबादी, दलित समाज को मुख्यधारा से कभी जुड़ने नहीं दिया. कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व यह जानता था कि बाबा साहेब के विचारों का देश में प्रचार होगा तो कांग्रेस का देश विरोधी और दलित विरोधी चेहरा उजागर होगा. कांग्रेस ने बाबा साहब को बार-बार अपमानित किया. उन्हें संविधान सभा में नहीं आने देने का षड्यंत्र रचा, उन्हें दो बार चुनाव हराने की साजिश रची गई.

भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र कुमार राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बाबा साहेब और संविधान का सम्मान तो नहीं कर सकी, लेकिन उनके नाम पर राजनीतिक षड्यंत्र रच रही है. आज समाज जागृत हो रहा तो यह साबित हो रहा है कि बाबा साहेब अंबेडकर कांग्रेस के पाखंडी विचारों के घोर विरोधी थे. उन्होंने कहा कि अंबेडकर सम्मान अभियान के दौरान हमें बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना होगा.

डॉ. अंबेडकर को जीवनपर्यंत अपमानित करने वाली कांग्रेस

झारखंड विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि डॉ. अंबेडकर को जीवनपर्यंत अपमानित करने वाली कांग्रेस पार्टी ने उनकी मृत्यु के बाद दो गज जमीन भी दिल्ली में समाधि के लिए उपलब्ध नहीं कराई. अपनी जिंदगी में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने ‘भारत रत्न’ खुद ले लिया, लेकिन बाबा साहेब की याद उन्हें नहीं आई.

भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि ‘अंबेडकर सम्मान अभियान’ एक वैचारिक आंदोलन है, जिसे जन-जन तक पहुंचना है और कांग्रेस पार्टी के झूठे दुष्प्रचार को उजागर करते हुए सच्चाई से जनता को अवगत कराना है.

उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान जिलों और प्रखंडों में अंबेडकर की प्रतिमाओं के समक्ष दीप प्रज्वलित किए जाएंगे. बड़े पैमाने पर जन संपर्क अभियान चलाया जाएगा. सेवा बस्तियों में फल-भोजन आदि का वितरण किया जाएगा.

आईएएनएस

Recent Posts

UN में भारत ने फिर लगाई PAK को लताड़, कहा- सेना के इशारों पर नाचना बंद करे पाकिस्तान

UNGA की तीसरी समिति में अल्पसंख्यक मुद्दों पर चर्चा के दौरान भारत ने पाकिस्तान को…

2 minutes ago

सुबह-सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया बख्तियारपुर: 20 लाख की सुपारी लेने वाला शूटर पुलिस मुठभेड़ में घायल

Patna News: पटना के बख्तियारपुर में अहले सुबह पुलिस और 20 लाख के सुपारी किलर…

15 minutes ago

ग्वालियर में नर्सिंग छात्रा पर चाकू से हमला, शादी विवाद के बाद 2 आरोपी गिरफ्तार

MP News: ग्वालियर के माधवगंज क्षेत्र में किराए के फ्लैट में रहने वाली नर्सिंग छात्रा…

25 minutes ago

चावल का पानी, केले के छिलके समेत इन 5 चीजों से बनाएं फ्री जैविक खाद, हरे-भरे होंगे पौधे

Kitchen Waste Gardening Tips: रसोई से निकलने वाले चावल के पानी, प्याज और केले के…

37 minutes ago

पाकिस्तान से ड्रोन में आई 15 किलो हेरोइन, फिरोजपुर में ANTF की बड़ी कार्रवाई, 2 तस्कर गिरफ्तार

Punjab Drug Smuggling: पंजाब के फिरोजपुर में एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई करते…

45 minutes ago

जिंदा रहने की खौफनाक जिद: सैनिक ने खुद काटा सड़ चुका पैर, 8 महीने बाद ड्रोन ने ऐसे बचाई जान

Ukraine News: युद्ध के मैदान में अदम्य साहस की मिसाल पेश करते हुए यूक्रेन के…

46 minutes ago