खेल

Abhishek Sharma’s Century: युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा की रिकॉर्ड तोड़ सेंचुरी पर दी प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

Abhishek Sharma’s Century: सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने आईपीएल में अपना पहला शतक ठोकते हुए पंजाब किंग्स के खिलाफ धमाकेदार पारी खेली. यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने सिर्फ 40 गेंदों में शतक पूरा कर लिया, जो आईपीएल इतिहास का छठा सबसे तेज शतक है.

अभिषेक ने ये शतक युजवेंद्र चहल की गेंद पर पूरा किया. जैसे ही उन्होंने सेंचुरी पूरी की, स्टेडियम में मौजूद फैंस ने खड़े होकर तालियों के साथ उनका स्वागत किया. इसी दौरान अभिषेक ने जश्न मनाने के लिए एक सफेद कागज भी कैमरे की तरफ दिखाया, जिस पर लिखा था – “This one is for the Orange Army.”

बता दें कि “ऑरेंज आर्मी” सनराइजर्स हैदराबाद के फैंस को कहा जाता है. अभिषेक की इस अनोखी सेलिब्रेशन को देखकर पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर भी खुद को रोक नहीं सके और उनके पास जाकर कागज पर लिखा मैसेज देखने पहुंचे.

युवराज सिंह ने की तारीफ

अभिषेक की इस ऐतिहासिक पारी के बाद भारतीय क्रिकेट के पूर्व स्टार युवराज सिंह ने भी सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ की.

मैच के बाद युवराज सिंह ने X (पहले ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, “वाह शर्मा जी के बेटे! 98 पर सिंगल फिर 99 पर भी सिंगल! इतनी मैच्योरिटी हमसे नहीं हो रही! शानदार पारी अभिषेक शर्मा. ट्रैविस हेड भी शानदार खेले. ये दोनों ओपनर्स एक साथ खेलते हैं तो देखने में मजा आ जाता है. श्रेयस अय्यर भी बेहतरीन खेले.”

 

मैच के बाद प्रेजेंटेशन में अभिषेक शर्मा ने खुलासा किया कि वे लगातार युवराज सिंह और सूर्यकुमार यादव के संपर्क में रहते हैं. उन्होंने कहा कि दोनों सीनियर खिलाड़ी उन्हें गाइड और मोटिवेट करते रहते हैं, जिससे उन्हें आत्मविश्वास मिलता है.

अभिषेक ने रचा इतिहास

अभिषेक शर्मा की ये पारी कई मायनों में ऐतिहासिक रही. उन्होंने 55 गेंदों पर 141 रन बनाए, जिसमें 14 चौके और 10 छक्के शामिल थे. उनकी इस पारी की बदौलत हैदराबाद ने 246 रनों का विशाल लक्ष्य 9 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया. ये आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज़ बन गया.

अभिषेक की यह पारी न केवल सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी बनी, बल्कि उन्होंने केएल राहुल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए आईपीएल में किसी भारतीय बल्लेबाज का सबसे बड़ा स्कोर भी बना दिया. अब वो आईपीएल के इतिहास में तीसरी सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं – उनसे आगे सिर्फ क्रिस गेल और ब्रेंडन मैक्कुलम हैं.

हेड और अभिषेक ने मचाया कोहराम

245 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अभिषेक शर्मा को ट्रैविस हेड का भरपूर साथ मिला. दोनों ने मिलकर 171 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की. हेड ने भी शानदार पारी खेली और 37 गेंदों पर 66 रन बनाए जिसमें 9 चौके और 3 छक्के शामिल थे.

इस मुकाबले से पहले अभिषेक शर्मा का फॉर्म कुछ खास नहीं था. लेकिन इस मैच में उन्होंने जबरदस्त अंदाज में वापसी की. पंजाब किंग्स के गेंदबाजों में से कोई भी उन्हें रोक नहीं पाया – चाहे वो अर्शदीप सिंह हों, चहल या ग्लेन मैक्सवेल.

इससे पहले पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पंजाब ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट पर 245 रन बनाए. श्रेयस ने कप्तानी पारी खेलते हुए 82 रन बनाए, लेकिन अंत में अभिषेक शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी के सामने यह स्कोर भी छोटा साबित हो गया.


ये भी पढ़ें- IPL 2025: अभिषेक शर्मा की रिकॉर्डतोड़ पारी से पंजाब किंग्स ध्वस्त, हैदराबाद ने 246 रन का टारगेट किया चेज


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

दिल्ली पुलिस की बड़ी रेड: करोड़ों के चोरी हुए रिमोट रेडियो यूनिट्स के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने हर्ष विहार में छापेमारी कर 5 करोड़ कीमत के 161…

10 minutes ago

‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूंज उठी काशी, पीएम मोदी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

PM Modi Kashi welcome: वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में सड़कों पर भारी…

23 minutes ago

बर्थडे पार्टी में खूनी खेल, बाइक की चाबी नहीं दी तो वेटर कैप्टन की चाकू मारकर हत्या

Gopalganj Hotel Murder Case: बिहार के गोपालगंज स्थित होटल राजीव रीजेंसी में बर्थडे पार्टी के…

29 minutes ago

पानी संकट पर हाईकोर्ट सख्त, उज्जैनी से असरावद खुर्द तालाब तक पाइपलाइन के प्रस्ताव पर दो हफ्ते में मांगा जवाब

MP News: कम बारिश के कारण बढ़ते जल संकट के बीच मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने उज्जैनी…

44 minutes ago

25,000 रुपये की SIP या 5 लाख का निवेश, 20 साल में किससे बनेगा ज्यादा फायदा?

SIP Investment Plans: ₹25,000 की मासिक SIP या ₹5 लाख का एकमुश्त निवेश? 20 साल…

51 minutes ago

UN में भारत ने फिर लगाई PAK को लताड़, कहा- सेना के इशारों पर नाचना बंद करे पाकिस्तान

UNGA की तीसरी समिति में अल्पसंख्यक मुद्दों पर चर्चा के दौरान भारत ने पाकिस्तान को…

54 minutes ago