खेल

IPL 2025: अभिषेक शर्मा की रिकॉर्डतोड़ पारी से पंजाब किंग्स ध्वस्त, हैदराबाद ने 246 रन का टारगेट किया चेज

IPL 2025 के 27वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को करारी शिकस्त दी. यह मैच 12 अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया, जहां SRH ने 246 रनों का बड़ा टारगेट महज 18.3 ओवर में हासिल कर लिया. इस जीत के साथ हैदराबाद ने अपने हार के सिलसिले को तोड़ दिया. यह आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज भी रहा.

इस मैच में जीत के असली हीरो रहे सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा, जिन्होंने 55 गेंदों में 141 रन की विस्फोटक पारी खेली. उनकी इस पारी में 14 चौके और 10 छक्के शामिल थे. अभिषेक अब आईपीएल में किसी भारतीय बल्लेबाज़ द्वारा खेली गई सबसे बड़ी पारी के मालिक बन गए हैं. उन्होंने केएल राहुल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की.

विस्फोटक शुरुआत से ही पंजाब बैकफुट पर

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स की शुरुआत बेहद आक्रामक रही. अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की ओपनिंग जोड़ी ने पहले ओवर से ही चौके-छक्कों की बौछार शुरू कर दी. चौथे ओवर में अभिषेक को जीवनदान मिला जब नो-बॉल पर उनका कैच पकड़ा गया. इस मौके का उन्होंने पूरा फायदा उठाया और केवल 19 गेंदों में अर्धशतक ठोक दिया.

10 ओवर के भीतर ही SRH ने 143 रन बना लिए थे. इस जोड़ी ने 74 गेंदों में 171 रनों की साझेदारी की. ट्रेविस हेड ने 37 गेंदों पर 66 रन बनाए और चहल की गेंद पर आउट हुए. इसके बाद अभिषेक ने भी 40 गेंदों में शतक पूरा किया. जब वो आउट हुए, तब तक मैच हैदराबाद की झोली में जा चुका था. अंत में हेनरिक क्लासेन और ईशान किशन ने टीम को आराम से लक्ष्य तक पहुंचा दिया.

पंजाब की ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी भी हुई फीकी

पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट पर 245 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. यह इस सीजन का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर रहा. ओपनिंग में प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने तेज शुरुआत दिलाई और पहले 4 ओवर में ही 66 रन जोड़ दिए.

प्रियांश ने 13 गेंदों में 36 और प्रभसिमरन ने 23 गेंदों में 42 रन बनाए. इसके बाद श्रेयस अय्यर और नेहाल वढेरा के बीच तीसरे विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी हुई. अय्यर ने सिर्फ 22 गेंदों में फिफ्टी पूरी की और 36 गेंदों में 82 रन बनाए.

हालांकि, हर्षल पटेल ने पंजाब की पारी को झटका दिया. उन्होंने एक ही ओवर में मैक्सवेल और अय्यर को आउट कर दिया. पारी के अंत में मार्कस स्टोइनिस ने चार छक्कों की मदद से केवल 11 गेंदों में 34 रन बनाए और टीम को 245 के बड़े स्कोर तक पहुंचाया.

सनराइजर्स की ओर से सबसे कामयाब गेंदबाज़ रहे हर्षल पटेल, जिन्होंने 4 विकेट झटके. इसके अलावा ईशान मलिंगा ने भी 2 अहम विकेट निकाले.


ये भी पढ़ें- IPL 2025: निकोलस पूरन की ताबड़तोड़ फिफ्टी, मार्करम ने भी जमाया रंग, लखनऊ ने गुजरात को आखिरी ओवर में दी पटखनी


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

घर में घुसकर किया था चाकुओं से वार: शाहजहांपुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोचा, अस्पताल में भर्ती

Shahjahanpur Crime News: शाहजहांपुर के थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र में घर में घुसकर नीरज त्रिवेदी…

28 minutes ago

एबीवीपी की DUSU में जीत ‘राष्ट्र प्रथम’ की विचारधारा में युवाओं का भरोसा- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव (DUSU Elections 2026) के नतीजे आते ही राजनीतिक गलियारों में…

1 hour ago

क्या सरहद पार गूंजती है कृष्ण भक्ति? जानिए पाकिस्तान में क्यों सुनी जाती है ये खास कव्वाली

संगीत की कोई सरहद नहीं होती, और यह बात तब सच साबित हुई जब पाकिस्तान…

2 hours ago

BJP विधायक पूजा पाल साइबर ठगी का शिकार: बैंक खाते से उड़े ₹1.55 लाख

यूपी की चायल सीट से BJP विधायक पूजा पाल के बैंक खाते से साइबर ठगों…

2 hours ago

Weekly Horoscope: किस राशि को मिलेगा नया अवसर और किसे करियर में मिलेगी तरक्की? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Weekly Rashifal 21 to 27 September: जानिए 21 से 27 सितंबर का साप्ताहिक राशिफल- कुंभ…

2 hours ago

जेडीयू के प्रबोधन कार्यक्रम में शामिल नहीं होने पर ललन सिंह की सफाई, बोले- मैं गुजरात में था

LALAN SINGH JDU: जनता दल यूनाइटेड के प्रबोधन कार्यक्रम में शामिल नहीं होने को लेकर…

2 hours ago