देश

बंगाल चुनाव: BJP ने RG कर केस की पीड़िता की मां को दिया टिकट, तीसरी सूची में 19 उम्मीदवारों के नाम जारी

BJP Bengal Election List: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तीसरी उम्मीदवार सूची जारी कर दी है. इस लिस्ट में कुल 19 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं.

आरजी कर पीड़ित की मां को मिला टिकट (RG Kar case)

इस बार पार्टी ने एक खास फैसला लेते हुए आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में साल 2024 में हुए रेप केस की पीड़िता की मां को भी टिकट दिया है. पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ को पानीहाटी विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है. यह फैसला इसलिए चर्चा में है क्योंकि पार्टी ने एक ऐसे परिवार को मौका दिया है, जिसने पहले एक बड़ी और दर्दनाक घटना का सामना किया था.

बंगाल विधानसभा चुनाव: BJP की तीसरी सूची

क्रम संख्या विधानसभा नंबर व नाम उम्मीदवार का नाम
1 4 कूचबिहार दक्षिण रथीन्द्र नाथ बोस
2 18 राजगंज (SC) दिनेश सरकार (हराधन सरकार)
3 29 इस्लामपुर चित्रजीत रॉय
4 33 हेमताबाद (SC) हरिपद बर्मन
5 51 इंग्लिश बाजार अमलन भादुरी
6 86 शांतिपुर स्वपन दास
7 111 पानीहाटी रत्ना देबनाथ
8 171 हावड़ा मध्य बिप्लब मंडल
9 185 उत्तरपाड़ा दीपांजन चक्रवर्ती
10 188 सिंगूर डॉ. अरूप कुमार दास
11 189 चन्दननगर दीपांजन कुमार गुहा
12 190 चुंचुड़ा सुबीर नाग
13 196 हरिपाल मधुमिता घोष
14 203 तमलुक डॉ. हरे कृष्णा बेरा
15 236 मेदिनीपुर डॉ. शंकर गुच्छेत
16 268 पूर्वस्थली दक्षिण प्राणकृष्ण तपदार
17 270 कटवा कृष्णा घोष
18 289 सैथिया (SC) कृष्णा कांत साहा
19 293 नलहाटी —

225 उम्मीदवारों का हो चुका है एलान

इससे पहले बीजेपी ने 19 मार्च को अपनी 111 उम्मीदवारों की दूसरी सूची भी जारी की थी, जिसमें सबसे प्रमुख नाम पूर्व केंद्रीय मंत्री नीतिश प्रमाणिक का है. बता दें कि पार्टी ने उन्हें कूचबिहार जिले की माथाभांगा विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है. वहीं, हाल ही में आई पहली सूची में जहां 144 उम्मीदवारों के नाम थे, उसमें बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी को भवानीपुर और नंदीग्राम सीट से उम्मीदवार बनाया गया है.


ये भी पढ़ें: मेट्रो स्टेशन पर बड़ा हादसा, नोएडा सेक्टर-16 ट्रैक पर कूदी युवती; हालत गंभीर


पिछले विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट पर सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को हराया था. इसके बाद ममता बनर्जी ने उपचुनाव में भवानीपुर सीट से जीत हासिल की थी. अब एक बार फिर विधानसभा चुनाव में सुवेंदु अधिकारी और ममता बनर्जी आमने-सामने नजर आ रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

धारावी के दिन बहुरेंगे! माटुंगा में नए पुनर्वास भवनों का भूमिपूजन, अडानी समूह ने शुरू किया बड़ा प्रोजेक्ट

मुंबई के धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट ने एक नया कदम आगे बढ़ाया है. माटुंगा में 22…

7 minutes ago

Nobel Prize in Economics 2026: दो अमेरिकी अर्थशास्त्रियों को मिला सम्मान, जानिए उनके रिसर्च ने कैसे बदली आर्थिक सोच

Nobel Prize Economics 2026: रॉबर्ट ई हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार…

16 minutes ago

दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद करने का फैसला कौन करता है? जानिए पुलिस, DMRC और कानून की पूरी प्रक्रिया

Delhi Metro Station Closure: दिल्ली में प्रदर्शन और विरोध मार्च के दौरान मेट्रो स्टेशन अचानक…

31 minutes ago

क्या CJP चीफ अभिजीत दीपके ने साइन किया प्रदर्शन न करने का बॉन्ड? सोशल मीडिया पर पोस्ट VIRAL

इंटरनेट पर एक दस्तावेज (बॉन्ड) की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इससे दावा…

36 minutes ago

‘औकात में बात करो…’ यूपी कांग्रेस दफ्तर बना अखाड़ा; अजय राय और महिला नेत्री के समर्थकों में मारपीट, जातिगत अपमान के आरोप

लखनऊ में यूपी कांग्रेस मुख्यालय पर नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के पदभार संभालने…

57 minutes ago

बिहार विधान परिषद चुनाव : टिकट बंटवारे से लेकर बागियों की एंट्री तक, जानें क्या है इस बार का सबसे बड़ा सियासी उलटफेर?

बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी तस्वीर लगातार दिलचस्प होती…

2 hours ago