देश

बिहार के बाद महाराष्ट्र ‘टेकओवर’: BJP की जीत, कांग्रेस को ढाल; बाकी सबका चिंतन; क्या कहते हैं आंकड़े?

Maharashtra Local Election Result Analysis: बिहार विधानसभा चुनाव के बाद पूरे देश की नजरें महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनावों पर टिकी थीं. रविवार देर रात आए 288 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के नतीजों ने एक बार फिर सियासी समीकरण बदल दिए हैं. इन परिणामों ने जहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) को जश्न मनाने का बड़ा मौका दिया है, वहीं बिहार में करारी हार झेलने वाली कांग्रेस के लिए यह नतीजे एक ‘ढाल’ बनकर आए हैं. हालांकि, महायुति (NDA) की बंपर जीत के बावजूद एकनाथ शिंदे और अजित पवार के लिए चिंता की लकीरें खिंच गई हैं.

समीकरण से पहले जानें आंकड़े (Maharashtra Nikay Chunav 2025 Result)

महायुति (NDA) कुल जीत: 207

  • भाजपा: 117
  • शिवसेना (शिंदे): 53
  • NCP (अजित): 37

महा विकास अघाड़ी (MVA) कुल जीत: 44

  • कांग्रेस: 28
  • शिवसेना (UBT): 09
  • NCP (शरद पवार): 07

बीजेपी बनी महायुति में ‘बिग बॉस’ (Maharashtra Local Election Result Analysis)

महाराष्ट्र में 2 और 20 दिसंबर को दो चरणों में हुए मतदान के बाद रविवार को जब परिणाम आए तो सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन ने क्लीन स्वीप कर दिया. कुल 288 सीटों में से महायुति ने 207 सीटों पर कब्जा जमाया है. इस जीत में सबसे बड़ा योगदान भाजपा का रहा है. भाजपा अकेले 117 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. यह आंकड़ा साबित करता है कि राज्य में भाजपा की पकड़ अपने सहयोगियों के मुकाबले कहीं ज्यादा मजबूत है.

कांग्रेस को मिली ‘ढाल’ (Congress In Maharashtra)

बिहार चुनाव में हार का ठीकरा कांग्रेस के सिर फोड़ा जा रहा था लेकिन महाराष्ट्र के इन नतीजों ने पार्टी को थोड़ी राहत दी है. विपक्षी महा विकास अघाड़ी (MVA) गठबंधन कुल 44 सीटों पर सिमट गया. गठबंधन के भीतर कांग्रेस का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा. कांग्रेस ने 28 सीटें जीती हैं. यह आंकड़ा इसलिए अहम है क्योंकि कांग्रेस ने अपने सहयोगी उद्धव ठाकरे और शरद पवार को काफी पीछे छोड़ दिया है. इसे कांग्रेस अब एक ढाल की तरह इस्तेमाल कर सकती है कि वह गठबंधन में कमजोर कड़ी नहीं है.

सबके लिए चिंतन के आंकड़े (Maharashtra Local Body Election For Mahayuti MVA)

एमवीए के दो प्रमुख स्तंभों उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) और शरद पवार की एनसीपी के लिए बेहद निराशाजनक हैं. सहानुभूति की लहर और मराठा राजनीति के दावों के बीच, शरद पवार की पार्टी महज 7 सीटों पर सिमट गई है. वहीं, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) को सिर्फ 9 सीटें मिली हैं. ये आंकड़े इन दोनों दिग्गजों के लिए गहरे चिंतन का विषय हैं.

ये भी पढ़ें: ‘तो अगला फिर जन्म लूंगा…’ क्या है RSS प्रमुख के ‘अगले जन्म’ का प्लान? मोहन भागवत ने बताया फ्यूचर

वहीं महायुति गठबंधन ने बड़ी जीत दर्ज की है, लेकिन सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम अजित पवार के लिए यह जीत भी चेतावनी भरी है. शिंदे की शिवसेना को 53 और अजित पवार की एनसीपी को 37 सीटें मिली हैं. भाजपा के 117 सीटों के मुकाबले ये आंकड़े काफी कम हैं, जो भविष्य में सीट बंटवारे और सत्ता के संतुलन में भाजपा का पलड़ा भारी रखेंगे.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

47 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

2 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

2 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

2 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

2 hours ago