Gold Silver Price Today:साल के आखिरी महिने में सर्राफा बाजार में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. अक्सर ही चांदी को सोने का छोटा भाई माना जाता है, लेकिन अब ऐसा नहीं है. सोमवार को बाजार खुलते ही सोने-चांदी की कीमतों ने हैरान कर दिया है.
सप्ताह के पहले दिन सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी की कीमतों ने एक ऐसी छलांग लगाई जिसने पुराने सभी रिकॉर्ड को तोड़ दिया. चांदी बाजार खुलते ही 6,000 रुपये प्रति किलो से ज्यादा महंगी हो गई और 2,14,471 रुपये के नए हाई पर जा पहुंची. गौरतलब है कि पिछले हफ्ते ही चांदी ने पहली बार 2 लाख रुपये का मनोवैज्ञानिक स्तर पार किया था. चांदी की इस तेज रफ्तार के पीछे मांग में बढ़ोतरी और वैश्विक आर्थिक बदलावों को मुख्य कारण माना जा रहा है.
वहीं, इस बार चांदी के पीछे-पीछे सोने ने भी आज अपनी चमक से बाजार को चकाचौंध कर दिया. MCX पर 5 फरवरी की एक्सपायरी वाला सोना करीब 1,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़त के साथ खुला और देखते ही देखते 1,35,580 रुपये के लाइफटाइम हाई लेवल पर पहुंच गया. हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में जारी डॉलर की स्थिति के कारण निवेशकों का भरोसा सुरक्षित निवेश के रूप में सोने पर लगातार बना हुआ है.
बता दें कि, उत्तर प्रदेश के लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, कानपुर और वाराणसी जैसे प्रमुख शहरों के सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,30,200 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है. वहीं अगर आप गहने बनवाने के लिए 22 कैरेट सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो आज राज्य में इसकी कीमत ₹1,24,000 प्रति 10 ग्राम के आसपास बनी हुई है. इसके अलावा, आज चांदी का भाव ₹2,26,000 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है.
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि जिस तरह से सोने और चांदी की कीमतें हर रोज नए शिखर छू रही हैं, वह निवेशकों के लिए मुनाफा कमाने का बेहतरीन मौका है, लेकिन सावधानी भी जरूरी है. साल के अंत तक ये कीमतें और कितने रिकॉर्ड तोड़ेंगी, यह अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों पर निर्भर करेगा.
ये भी पढें: एक पुरानी बस और कैलकुलेटर बेचकर खड़ी की गई दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, दिलचस्प है Apple की शुरुआत की ये कहानी
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…
पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…
पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…
Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…
सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…