पश्चिम बंगाल की राजनीति में भ्रष्टाचार और ‘कट मनी’ के आरोपों को लेकर भाजपा और TMC के बीच आर-पार की जंग छिड़ी हुई है. इस सियासी घमासान के बीच भाजपा ने ममता बनर्जी के खिलाफ एक ऐसा सनसनीखेज और अनोखा मामला उजागर किया है, जिसने सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक तहलका मचा दिया है. भाजपा ने डायमंड हार्बर क्षेत्र में एक ऐसे सरकारी पुल की पोल खोली है, जो कागजों और सरकारी बोर्ड पर तो पूरी तरह बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन जमीन पर उसका वजूद ही नहीं है
भाजपा ने बकायदा सबूतों के साथ इस गायब पुल को ‘ममता बनर्जी का मिस्टर इंडिया पुल’ करार दिया है. सरकारी दस्तावेजों में लाखों रुपये की लागत से बना यह पुल असलियत में पूरी तरह गायब है और उस जगह पर पुल की बजाय सिर्फ पानी लहरा रहा है और बत्तखें तैर रही हैं. भाजपा ने इसे टीएमसी के तथाकथित ‘विकास मॉडल’ का सबसे बड़ा उदाहरण बताते हुए तीखा तंज कसा है.
ममता बनर्जी का ‘मिस्टर इंडिया’ पुल!
बजट: 9 लाख, हकीकत: गायब! ❌सरकारी बोर्ड पर ₹9,24,462 का पुल पूरा हो चुका है, लेकिन जमीन पर सिर्फ पानी और बत्तखें तैर रही हैं!
इसे कहते हैं TMC का डायमंड हार्बर मॉडल — जहां काम सिर्फ कागजों पर होता था और पैसा सीधे उनके नेताओं की जेब में… pic.twitter.com/HBpXAoPgUW
— BJP (@BJP4India) June 29, 2026
यह पूरा मामला दक्षिण 24 परगना जिले के अंतर्गत आने वाले डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र के पदमती-1 ग्राम पंचायत का है. सरकारी बोर्ड में पदमती क्षेत्र में एक आधिकारिक सरकारी बोर्ड लगा हुआ है, जिसमें साफ-साफ लिखा है कि 9,24,462 रुपये की लागत से इस स्थान पर पुल निर्माण का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है. जब स्थानीय स्तर पर इस पुल की जांच की गई, तो वहां कंक्रीट या लोहे का एक टुकड़ा भी नजर नहीं आया. पुल की जगह पर केवल गहरा पानी जमा है, जिसमें स्थानीय बत्तखें तैरती हुई दिखाई दे रही हैं.
ये भी पढ़ें: क्या ट्रस्ट ने सिंडिकेट को बचाया? राम मंदिर दान चोरी का विस्फोटक सच, जानें 5 जून का ‘सीक्रेट’ और SBI की चेतावनी
भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस ‘कागजी पुल’ का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं. विपक्ष का सीधा आरोप है कि टीएमसी के राज में विकास योजनाएं सिर्फ फाइलों और विज्ञापनों तक सीमित हैं, जबकि जनता के टैक्स का पैसा सीधे तौर पर सत्ताधारी दल के नेताओं की जेबों में जा रहा है. इसे ममता सरकार की ‘सिस्टेमेटिक लूट’ और ‘कट मनी कल्चर’ (कमीशनखोरी) का जीवंत प्रमाण बताया जा रहा है.
यह विवाद इसलिए भी ज्यादा तूल पकड़ रहा है क्योंकि डायमंड हार्बर क्षेत्र टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी के भतीजे और पार्टी के कद्दावर सांसद अभिषेक बनर्जी का राजनीतिक गढ़ माना जाता है. हाल के महीनों में इस हाई-प्रोफाइल संसदीय क्षेत्र से वित्तीय अनियमितताओं के कई बड़े मामले उजागर हुए हैं. डायमंड हार्बर नगर पालिका बोर्ड में फंड्स के हेरफेर के गंभीर आरोप लगने के बाद कई टीएमसी पार्षदों (काउंसिलरों) को इस्तीफा देना पड़ा था, जिसके बाद पूरे बोर्ड को भंग कर दिया गया था.
Diwali Special Train: त्योहारों के मौसम में बढ़ती भीड़ को देखते हुए नई दिल्ली रेलवे…
Railway Bonus: केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर…
एशियाई खेल 2026 में भारत ने 85 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र…
Ekta Kapoor Hinduphobia Statement: एकता कपूर ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में बॉलीवुड को 'हिंदूफोबिक'…
Share Market: सेंसेक्स और निफ्टी में आज शानदार रिकवरी दर्ज की गई है. कच्चे तेल…
Shiva Sharma Case: लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा मौत मामले में नया खुलासा हुआ है.…