देश

Lok Sabha Elections 2024: भाजपा ने इस सीट से मुलायम के करीबी को दिया टिकट, अखिलेश के खिलाफ लड़ चुके हैं चुनाव

UP Lok Sabha Elections 2024: शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने लोकसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. एक बार फिर से आगरा लोकसभा सीट के लिए भाजपा ने एसपी सिंह बघेल ( SP Singh Baghel) पर भरोसा जताते हुए टिकट दिया है. वह फिलहाल वर्तमान में आगरा से सांसद और राज्य मंत्री भी हैं. 2019 में उन्होंने चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी. वह फिलहाल भारत सरकार में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री की जिम्मेदारी बखूबी सम्भाल रहे हैं. माना जाता है कि अपने क्षेत्र में एसपी सिंह बघेल की बघेल की मतदाताओं पर अच्छी पकड़ है.

सपा से भी रह चुके हैं सांसद

बता दें कि एसपी सिंह बघेल सपा की ओर से जलेसर लोकसभा सांसद रह चुके हैं और वह सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ भी चुनाव लड़ चुके हैं. इससे पहले केंद्रीय मंत्री एस पी सिंह बघेल अखिलेश यादव के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं. वह अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं. बता दें कि भाजपा ने 2019 में उन पर दांव खेला था और आगरा से रामशंकर कठेरिया का टिकट काटकर उनको चुनावी मैदान में उतारा था. इस पर वह भी भाजपा के भरोसे पर खरे उतरे और यहां से जीत हासिक की. तो वहीं एक बार फिर से भाजपा ने उन पर भरोसा जताया है और अब 2024 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से एस पी सिंह बघेल को ही मौका दिया गया है.

ये भी पढ़ें-सिपाही को फावड़े से काटकर मार डाला, सगे ताऊ पर हत्या के आरोप, आलू की खुदाई के दौरान हुआ था विवाद

मुलायम के रहे हैं करीबी

बता दें कि यूपी की राजनीति में एसपी सिंह बघेल को सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का बेहद करीबी माना जाता है. इस सम्बंध में कई बार उन्होने अपने बयान के जरिए इसको लेकर संकेत दे चुके हैं. गौरतलब है कि कल भाजपा ने उत्तर प्रदेश की 51 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. पार्टी ने केवल 4 नए चेहरों को मौका दिया है. जबकि पार्टी ने 44 मौजूदा सांसदों पर भरोसा जताते हुए फिर से टिकट दिया है. बता दें कि भाजपा लगातार लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी में जुटी है. हर वोटर तक पहुंचने के लिए बूथ स्तर पर काम किया जा रहा है और बैठकें कर हर कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

37 minutes ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

1 hour ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

2 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

2 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

3 hours ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

3 hours ago