देश

‘जिम में बैठकर पीसी देख रहे थे पवन सिंह…’ आसनसोल से टिकट मिलने पर TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने दिया ये रिएक्शन

BJP Candidate First List Pawan Singh From Asansol seat: भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 195 उम्मीदवारों की पहली सूची शनिवार शाम 6 बजे जारी कर दी. पार्टी ने पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से मशहूर भोजपुरी सिंगर पवन सिंह को उतारा है. वे टीएमसी के वर्तमान सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को कड़ी टक्कर दे सकते हैं. आसनसोल से भाजपा के पवन सिंह का नाम सामने आने के बाद सांसद शत्रुघ्न सिन्हा उन्हें बधाई दी है.

सिन्हा ने कहा कि यह उनकी पार्टी का आतंरिक मामला है. इस मामले में वे ही कुछ बता पाएंगे. मेरे दिल में सभी के लिए शुभकामनाएं है. जिस प्रकार से उन्होंने नाम का ऐलान किया है कि जिससे ऐसा लगता है कि बीजेपी न सिर्फ अपना हित सोच रही है बल्कि विपक्ष और टीएमसी का हित भी सोच रही हैं. मैं उन्हें बधाई देता हूं.

जिम में बैठकर प्रेस वार्ता देख रहे थे पवन सिंह

जानकारी के अनुसार पवन सिंह अपने टिकट को लेकर आश्वस्त नहीं थे. शनिवार को पार्टी ने प्रेस वार्ता कर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया उस समय पवन सिंह जिम में थे और पार्टी की प्रेस काॅन्फ्रेंस देख रहे थे. इससे जुड़ा उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वे जमीन पर बैठकर मोबाइल में भाजपा की प्रेस वार्ता को देख रहे हैं. जैसे ही उनका नाम ऐलान हुआ उनके चेहरे की खुशी वीडियो में साफ देखी जा सकती है. उनके पास खड़े लोग जश्न मनाने लगते हैं.

ऐसा है आसनसोल सीट का गणित

बता दें कि भाजपा ने 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में आसनसोल सीट पर जीत दर्ज की थी. भाजपा ने यहां बाबुल सुप्रियो को उम्मीदवार बनाया था. 2021 में हुए कैबिनेट रीसफल में उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था. इसके बाद वे 2022 में टीएमसी में शामिल हो गए. उनके इस्तीफे के बाद खाली हुई इस सीट से टीएमसी ने शत्रुघ्न सिन्हा को उम्मीदवार बनाया था. ऐसे में उन्होंने यहां से जीत दर्ज की थी.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

15 minutes ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

51 minutes ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

1 hour ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

2 hours ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

2 hours ago

12वें BRICS संसदीय मंच की मेजबानी करेगा भारत, नई दिल्ली में जुटेगी दुनिया; जानें पीएम मोदी और ओम बिरला का प्लान

नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…

2 hours ago