देश

भाजपा की पहली सूची में एकमात्र मुस्लिम उम्मीदवार, जानें कौन हैं अब्दुल सलाम जिन्हें पार्टी से मलप्पुरम से बनाया प्रत्याशी

Abdul Salam BJP Muslim Candidate Lok sabha Election 2024: भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 की पहली सूची जारी कर दी. इस सूची में 195 नाम शामिल है. वहीं कई दिल्ली समेत कई राज्यों में दिग्गज नेताओं के टिकट भी काटे गए हैं. इन 195 नामों में भाजपा ने एक मुस्लिम उम्मीदवार को भी मैदान में उतारा है. उनका नाम अब्दुल सलाम है. पार्टी ने इन्हें केरल की मलप्पुरम सीट से प्रत्याशी बनाया है. आइये जानते हैं कौन हैं भाजपा की पहली सूची के एकमात्र मुस्लिम उम्मीदवार अब्दुल सलाम.

भाजपा ने पहली सूची में केरल की 20 लोकसभा सीटों में से 12 पर उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं. अब्दुल सलाम की पहचान भाजपा के सेकुलर चेहरे के तौर पर की जाती है. हालांकि मलप्पुरम से उनका नाम काफी दिनों से चर्चा में था. आखिरकार भाजपा ने पहली सूची में उन्हें जगह भी मिल गई. अब्दुल सलाम केरल के तिरूर के रहने वाले हैं. 68 साल के अब्दुल सलाम ने 2016 के विधानसभा चुनाव में केरल के मेमोम सीट से चुनाव लड़ा था. उस समय वे कालीकट यूनिवर्सिटी के वीसी थे. जब उन्हें वीसी बनाया गया तो विवि की स्टूडेंट यूनियन उनके खिलाफ हो गई थी. वे स्टूडेंट पाॅलिटिक्स के खिलाफ माने जाते हैं. वीसी के पद से रिटायर होने के बाद वे भाजपा में शामिल हो गए.

स्टूडेंट पाॅलिटिक्स के खिलाफ रहे हैं अब्दुल सलाम

भाजपा के टिकट पर वे मेमोम से 2021 का विधानसभा चुनाव भी लड़े. 2021 के चुनावी हलफनामे के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 6 करोड़ 47 लाख रुपये है उनके खिलाफ एक भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है. अब देखने वाली बात यह है कि बीजेपी की अगली सूची में कितने मुस्लिम उम्मीदवारों को जगह मिलेगी. जानकारी के अनुसार भाजपा 543 लोकसभा सीटों में से 400 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ सकती है.

 

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

‘नमाज के बहाने उठा, फिर…’ कैप्टन स्मित की जुबानी कॉकपिट अटैक की पूरी कहानी, जानिए क्या-क्या हुआ?

Captain Smit Machchhar: कैप्टन स्मित मछार ने नेतन्याहू से बातचीत मेंफ्लाईदुबई FZ1073 के कॉकपिट हमले…

12 minutes ago

‘मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए समर्पित था जीवन…’: श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती पर पीएम मोदी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती…

15 minutes ago

BIGG BOSS में छलका सलमान खान का दर्द, बताया कैसे एक कोर्ट केस से बिगड़ी पूरी छवि: देखें VIDEO

Salman Khan Controversy: सलमान खान ने बिग बॉस में खुलासा किया कि कोर्ट केस और…

1 hour ago

शिष्य की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज ने तोड़ी चुप्पी! कहीं ये बड़ी बात

Premanand Maharaj Ashram Case: शिष्य दीपक लोधी की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज…

2 hours ago

नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार को बताया दुनिया का हीरो, इजरायल के स्वतंत्रता दिवस के लिए दिया खास न्योता

Captain Smit Machchhar: नेतन्याहू ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ कर उन्हें…

2 hours ago