देश

उज्ज्वल निकम को BJP ने दिया टिकट, आतंकी कसाब को दिलवाई थी फांसी, पूनम महाजन का टिकट कटा

आतंकी कसाब को फांसी दिलवाने वाले वकील उज्ज्वल निकम को BJP ने अपना उम्मीदवार बनाया है. मुंबई के उत्तर मध्य सीट से बीजेपी ने वकील उज्ज्वल निकम को टिकट दिया है. इस सीट से कांग्रेस की वर्षा गायकवाड़ के सामने अब उज्ज्वल निकम चुनावी मैदान में होंगे. वहीं पार्टी ने यहां से पूनम महाजन का टिकट काट दिया है.

कई हाई-प्रोफाइल मामलों में सरकार के वकील

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव में मुंबई में हुए 26/11 आतंकवादी हमले में विशेष लोक अभियोजक रहे उज्ज्वल निकम को मुंबई उत्तर मध्य से मैदान में उतारा है. वरिष्ठ सरकारी वकील निकम 26/11 मुंबई हमले के मामले सहित कई हाई-प्रोफाइल मामलों में सरकार की ओर से पेश हुए हैं. उज्ज्वल निकम कांग्रेस की वर्षा गायकवाड़ के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे. भाजपा ने मुंबई उत्तर मध्य सीट से दो बार की पार्टी सांसद और वर्तमान सांसद पूनम महाजन को हटाने का फैसला किया है. 2014 में, पूनम महाजन ने दिवंगत अभिनेता और कांग्रेस नेता सुनील दत्त की बेटी प्रिया दत्त को हराकर मुंबई उत्तर मध्य सीट से जीत हासिल की थी. पूनम ने 2019 में भी इस सीट से जीत हासिल की थी.

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय का फैसला— खतरा बताकर व्यक्ति को ‘अवैध’ हिरासत में नहीं रखा सकता, अब प्रशासन को देना होगा 5 लाख रु. हर्जाना

भाजपा ने 2019 में जीती थीं इतनी सीटें

महाराष्ट्र में 48 लोकसभा सीटें हैं. 2019 के लोकसभा चुनावों में, भाजपा ने यहां से 25 सीटों में से 23 सीटें जीतीं थी, जबकि अविभाजित शिवसेना ने 23 में से 18 सीटें हासिल कीं थी. विपक्षी गठबंधन का हिस्सा अविभाजित राकांपा ने 19 सीटों पर चुनाव लड़ा और चार पर जीत हासिल की. 2022 में शिव सेना में फूट के बाद एकनाथ शिंदे गुट ने बीजेपी के साथ गठबंधन कर लिया. मुंबई उत्तर-मध्य में 20 मई को मतदान होगा.

Rohit Rai

Recent Posts

दिल्ली-NCR में प्रदूषण की मार, GRAP-3 लागू; 400 पार AQI, इन गाड़ियों पर लगा बैन

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…

9 minutes ago

आज का पंचांग 7 नवंबर 2026: काली चौदस आज रात, जानें पूजा का मुहूर्त, राहुकाल और भद्रा

Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…

49 minutes ago

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

10 hours ago