Sleep Divorce
Sleep Divorce: डिवोर्स के बारे में तो आपने कई बार सुना होगा, लेकिन क्या अपने कभी ‘स्लीप डिवोर्स’ के बारे में सुना है? अगर नहीं तो आज हम आपको स्लीप डिवोर्स के बारे में बताएंगे. दुनिया के कई देशों में ये ट्रेंड प्रैक्टिस किया जाने लगा है. बेहद मुमकिन है कि आने वाले वक्त में ये इंडिया में भी पॉपुलर हो जाएगा. आइए जानें स्लीप डिवोर्स क्या है और यह कपल्स के लिए कैसे फायदेमंद साबित हो सकता है.
दरअसल, जब दो लोग एक रिश्ते में आते हैं तो वह सबकुछ शेयर करते हैं. यहां तक कि एक कपल रात में साथ सोते हैं लेकिन कई बार ऐसा होता है कि कई कारणों से वह अलग-अलग सोना शुरू कर देते हैं. इसका मतलब ये नहीं है कि वे लड़ाई-झगड़े की वजह से बेड बदल लेते हों. ऐसा इसलिए किया जाता है कि वो कई रातों तक चैन की नींद सो सकें और एक दूसरे को डिस्टर्ब न करें. आसपास के लोगों को लगता है कि कपल्स के बीच लड़ाई है तभी वह अलग-अलग सोते हैं लेकिन ऐसा कुछ नहीं है. स्लीप डिवोर्स रिश्ते को काफी ज्यादा बेहतर बनाता है.
ये भी पढ़ें: आखिर क्या होता है Vampire Facial, जिसको करवाने से तीन महिलाओं को हो गया HIV
‘स्लीप डिवोर्स’ शब्द सुनकर लोग अक्सर डर जाते हैं. क्योंकि इस दौरान वो इमोशनल लेवल पर अलग नहीं होते, लेकिन रेस्ट की जरूरत को पूरा करने के लिए हफ्ते में कुछ दिन फिजीकल जुदा होते हैं, लेकिन जरूरत पड़ने या वक्त मिलने पर वापस एकसाथ आ जाते हैं. वहीं कई बार दोनों कपल्स में ऐसी सिचुएशन भी आती है जब मेल और फीमेल पार्टनर्स का वर्किंग ऑवर्स अलग-अलग हो. मसलन लड़की डे शिफ्ट कर रही है और लड़का नाइट शिफ्ट. ऐसे में वीकेंड में ही दोनों एक दूसरे को क्वालिटी टाइम दे पाएंगे. ऐसे में दोनों को आराम हासिल करने हफ्ते में 5 दिन बेड अलग कर लेते हैं.
भारत एक्सप्रेस-
E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…
Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…
Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…
Aaj Ka Rashifal 7 November 2026: 7 नवंबर 2026 का दिन कन्या और मिथुन समेत…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…