देश

“बूथ लूटने वाले अब ईमानदारी की बात कर रहे” पटना में विपक्ष के मार्च पर भाजपा-जदयू का तीखा हमला

Patna Lok Bhavan March: बिहार की राजधानी पटना में राजद और अन्य विपक्षी दलों के लोक भवन तक ‘मार्च’ को लेकर सत्ता पक्ष ने सवाल उठाए हैं. भाजपा और जदयू नेताओं ने कहा कि यह राजनीतिक हताशा का प्रदर्शन है. जो लोग कल तक बूथ कैप्चरिंग के जरिए सरकारें बनाते थे, वे अब एसआईआर और फर्जी वोटरों की बात कर रहे हैं.

विपक्ष के लोकभवन तक मार्च पर बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा कि यह राजनीतिक हताशा का प्रदर्शन है. जो लोग कल तक बूथ कैप्चरिंग के जरिए सरकारें बनाते थे, वे अब एसआईआर और फर्जी वोटरों की बात कर रहे हैं. यह साफ तौर पर उनकी राजनीतिक हताशा को दिखाता है. जिस परिवार पर नौकरी के बदले गरीबों से जमीन लेने के आरोप हैं और ‘जमीन के बदले नौकरी’ मामले में चार्जशीट भी दायर हो चुकी है, वही परिवार अब ईमानदारी और शुचिता की बातें कर रहा है.

लालू चारा घोटाला में सजायाफ्ता

संजय सरावगी ने कहा कि राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष (लालू यादव) अभी तक पशुपालन घोटाला में सजायाफ्ता हैं. इसके बावजूद वो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हुए हैं. उन्होंने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान दोहरी वोटर आईडी, मृत और दूसरे स्थान पर जाकर बस चुके लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए थे. उस समय किसी ने भी आपत्ति दर्ज नहीं कराई. जो लोग बूथ लूटकर सरकार बनाते थे, वह आज एसआईआर पर सवाल उठा रहे हैं.

सत्ता से दूर रहने के चलते विपक्ष में है गुस्सा- रामकृपाल

मंत्री रामकृपाल यादव ने तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राज्य में इंडिया गठबंधन के आक्रोश मार्च पर कहा,

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने अपने दायित्वों का निर्वहन करके चुनाव करवाया. अपने एक्शन से किसी के प्रभाव में बिना आए लोकतंत्र को स्थापित किया. ये (विपक्ष) लोग सत्ता से दूर हो गए, जो गुस्सा है और वह स्वाभाविक तौर पर है, इसलिए गुस्सा मार्च निकाल रहे हैं.

राहुल गांधी का छोटा संस्करण हैं तेजस्वी

जदयू के प्रवक्ता राजीव रंजन ने तो तेजस्वी को राहुल गांधी का ही छोटा संस्करण करार दिया. उन्होंने कहा, तेजस्वी यादव, राहुल गांधी के ही संक्षिप्त संस्करण हैं. वे काम नहीं करना चाहते, बल्कि एक पॉलिटिकल टूरिस्ट के तौर पर विदेश यात्राएं करते हैं.

ये भी पढ़ें- राजभवन मार्च से गरमाई बिहार की राजनीति, आर-पार के मूड में तेजस्वी, बोले- वोट चोरी से लोकतंत्र हुआ खत्म

राजीव रंजन ने आगे कहा कि बिहार में बाढ़ और सूखे के समय या विधानसभा सत्र के दौरान तेजस्वी कहीं नजर नहीं आते. वे बिहार की राजनीति में अपनी मौजूदगी दिखाने के लिए ही सामने आते हैं. इसीलिए वे चुनाव आयोग को बुरा-भला कहते हैं, लेकिन बिहार की जनता सब देख रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

भगवंत मान सरकार को झटका! CBI जांच के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई जांच…

17 minutes ago

सिर्फ बातें नहीं, अब कमाई का जरिया बना मोबाइल; पीएम मोदी बोले- गांवों तक पहुंची डिजिटल क्रांति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'इंडिया मोबाइल कांग्रेस' (आईएमसी) 2026 के 10वें एडिशन का उद्घाटन किया.…

23 minutes ago

धरती से सैटेलाइट तक अजेय वीरता की गवाही…! एयर फोर्स डे पर अमित शाह ने नभ प्रहरियों के शौर्य को किया सलाम

भारतीय वायु सेना के 94वें स्थापना दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह ने वायु योद्धाओं…

34 minutes ago