“बूथ लूटने वाले अब ईमानदारी की बात कर रहे” पटना में विपक्ष के मार्च पर भाजपा-जदयू का तीखा हमला
Patna Lok Bhavan March: बिहार की राजधानी पटना में राजद और अन्य विपक्षी दलों के लोक भवन तक 'मार्च' को लेकर सत्ता पक्ष ने सवाल उठाए हैं. भाजपा और जदयू नेताओं ने कहा कि यह राजनीतिक हताशा का प्रदर्शन है. जो लोग कल तक बूथ कैप्चरिंग के जरिए सरकारें बनाते थे, वे अब एसआईआर और फर्जी वोटरों की बात कर रहे हैं.





