Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

SIR controversy

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर वायरल दावों का जवाब दे रहा है. आयोग ने मतदाता सूची से जुड़े कई नियमों में बदलाव किए हैं, गलतियों को स्वीकार किया है और कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए मतदाताओं का विश्वास बहाल करने की कोशिश शुरू की है.

महाराष्ट्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर नाम हटाए जाने के आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय चुनाव आयोग, राज्य चुनाव आयोग और अन्य संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

एसआईआर प्रक्रिया और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका की सभी कमियां ठीक कर ली गई हैं, जिससे अब मामले की सुनवाई का रास्ता साफ हो गया है.

Patna Lok Bhavan March: बिहार की राजधानी पटना में राजद और अन्य विपक्षी दलों के लोक भवन तक 'मार्च' को लेकर सत्ता पक्ष ने सवाल उठाए हैं. भाजपा और जदयू नेताओं ने कहा कि यह राजनीतिक हताशा का प्रदर्शन है. जो लोग कल तक बूथ कैप्चरिंग के जरिए सरकारें बनाते थे, वे अब एसआईआर और फर्जी वोटरों की बात कर रहे हैं.

SIR Controversy: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर चल रहे विवाद के बीच अब एनडीए के भीतर भी सवाल उठने शुरू हो गए हैं. भारतीय जनता पार्टी के तीन सहयोगी दलों- चिराग पासवान की लोजपा (रा), उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RLM और चंद्रबाबू नायडू की TDP ने चुनाव आयोग से स्पष्टीकरण की मांग की है.

उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री दानिश आजाद ने पश्चिम एशिया में तनाव, मदरसों के भोजन की गुणवत्ता और पश्चिम बंगाल में एसआईआर को लेकर विरोध प्रदर्शनों पर अपनी प्रतिक्रिया दी.

संसद के शीतकालीन सत्र (Parliament Winter Session) में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर जारी हंगामे के बीच सरकार ने चर्चा की विपक्ष की मांग स्वीकार ली है. किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) ने साफ किया कि सरकार SIR पर बहस को तैयार है, लेकिन विपक्ष समयसीमा थोप नहीं सकता.

शीतकालीन सत्र (Lok Sabha Winter Session) के पहले दिन विपक्ष के SIR मुद्दे पर भारी हंगामे के बावजूद सरकार ने मणिपुर GST (दूसरा संशोधन) विधेयक 2025 (Manipur GST Bill 2025) बिना चर्चा के पास करा लिया. राष्ट्रपति शासन के कारण जारी अध्यादेश को अब कानूनी मान्यता मिल गई है.

संसद का शीतकालीन सत्र (Parliament Winter Session) 1 से 19 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें सरकार परमाणु ऊर्जा, उच्च शिक्षा और नए कॉर्पोरेट कानून सहित 10 विधेयक पेश करने की तैयारी में है. वहीं विपक्ष SIR विवाद को लेकर हंगामा कर सकता है.

पश्चिम बंगाल (West Bengal) में SIR प्रक्रिया पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. 3 BLO की मौत के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को 'BJP कमीशन' करार देते हुए करारा हमला बोला और कहा कि जब तक वह हैं, किसी नागरिक को हटाने नहीं देंगी.