बीजेपी का कांग्रेस पर पलटवार
देश की राजनीति में परिवारवाद को लेकर एक बार फिर से बहस छिड़ गई है. बीजेपी की तरफ से कांग्रेस पर परिवारवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया गया. जिसपर राहुल गांधी ने बीजेपी से ही परिवारवाद पर कई सवाल पूछ पूछ लिए. जिसको लेकर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने एक बार फिर से कांग्रेस पर निशाना साधा है.
प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा कि ” यह कहना कि अमित शाह के बेटे और अनुराग ठाकुर क्या करते हैं कुतर्क है. कांग्रेस के पास जवाब देने के लिए कुछ नहीं है. वे परिवारवाद, तुष्टिकरण, झूठ बोलने और भ्रम फैलाने के आदी हैं. कांग्रेस हमेशा लालच की राजनीति करती है.”
बता दें कि मिजोरम दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी ने मीडिया को संबोधित करते हुए सवाल किया था कि “आख़िर अमित शाह का बेटा क्या कर रहा है? राजनाथ सिंह का बेटा क्या करता है? आखिरी बार मैंने सुना, अमित शाह का बेटा भारतीय क्रिकेट चला रहा है. अनुराग ठाकुर जैसे उनके(भाजपा) कई बच्चे वंशवादी हैं.”
राहुल गांधी ने इस दौरान ये भी कहा कि “मिजोरम में बीजेपी की एंट्री का माध्यम ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट और मिज़ो नेशनल फ्रंट हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी भी राज्य में प्रवेश का साधन नहीं बन सकती है. ऐसा इसलिए है क्योंकि हम वैचारिक रूप से पूरी तरह से बीजेपी के खिलाफ हैं. उनकी जो विचारधारा है, वो कांग्रेस के सिद्धांतों के खिलाफ है.” उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस पार्टी विचारों के परीक्षण पर विश्वास करती है. अगर कोई भी विचार काम करता है तो उसे कांग्रेस अन्य राज्यों में भी लागू करती है. इसमें उदाहरण के तौर पर राजस्थान, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ में जो सामाजिक सुरक्षा के कार्यक्रम, किसानों के हित की नीतियां सफल रही हैं, उन्हें दिल्ली की सत्ता में आने में के बाद पूरे देश में लागू किया जाएगा.
यह भी पढ़ें- “मध्यप्रदेश में कांग्रेस के घोषणा पत्र को CM शिवराज ने बताया महाझूठा पत्र”, बोले- 5 साल पहले भी ऐसे ही दिए थे वचन
राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए ये भी कहा कि भाजपा देश के संवैधानिक और संस्थागत ढांचे पर कब्जा करने की कोशिश कर रही है, कांग्रेस की दृष्टि विकेंद्रीकरण और लोगों को शक्ति देने की है. बीजेपी-आरएसएस की नजर दिल्ली में सत्ता को केंद्रीकृत करने और सभी निर्णय केंद्र से लेने की है.
-भारत एक्सप्रेस
IND vs NZ: प्लेइंग 11 से ड्रॉप होने वाले वैभव सूर्यवंशी पर अक्षर पटेल की…
BJP Padyatra In Delhi: रामलीला मैदान में विपक्ष के इस शक्ति प्रदर्शन को बेअसर करने…
PNB Credit Card New Rules 2026: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने Visa और RuPay क्रेडिट…
Ramlila Maidan Rally: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हमें भाजपा का एजेंट बताया…
Nawada Government Bus Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार सरकारी बस की टक्कर से…
MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…