देश

Rajasthan Elections 2023: “अमित शाह, धर्मेंद्र प्रधान ने की थी सरकार गिराने की कोशिश”, गहलोत ने लगाया गंभीर आरोप

राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है. नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं. इसी बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 2020 के राजनीतिक संकचट का हवाला देकर फिर से हलचल बढ़ा दी है. गहलोत ने गृह मंत्री अमित शाह, धर्मेंद्र प्रधान, गजेंद्र सिंह शेखावत पर सरकार गिराने का आरोप लगाया है.

विधायक भ्रष्ट होते तो 10 करोड़ रुपये ले लिए होते- गहलोत

अशोक गहलोत ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी-आरएसएस ने अफवाह फैलाई थी कि कांग्रेस के विधायक भ्रष्ट हैं. इस आरोप पर सीएम गहलोत ने कहा कि अगर उनके विधायक भ्रष्ट थे, तो उन्होंने 10 करोड़ रुपये क्यों नहीं ली? विधायक भ्रष्ट होते तो 10 करोड़ रुपये ले लिए होते और उनसे कोई पूछने वाला नहीं था. जिन्होंने ले लिया था क्या कोई उनसे पूछ रहा है?

“पीएम मोदी और अमित शाह राजस्थान में सरकार नहीं गिरा सकते”

मुख्यमंत्री दिल्ली दौरे पर जा रहे, जहां उन्होंने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात की. उन्होंने कहा कि अगर हमारे विधायक भ्रष्ट होते तो राजनीतिक संकट के दौरान मिलने वाले रुपयों को नहीं छोड़ते. 10 करोड़ रुपये आखिर कौन छोड़ना चाहेगा? दूसरे पर आरोप लगाना बहुत आसान, आजकल आरोपों का दौर चल रहा है. अशोक गहलोत ने आगे कहा कि पीएम मोदी और अमित शाह राजस्थान में सरकार नहीं गिरा सकते हैं. उन्होंने मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक की सरकारों को गिरा दिया, लेकिन राजस्थान में कुछ नहीं कर पाए.

यह भी पढ़ें- “मध्यप्रदेश में कांग्रेस के घोषणा पत्र को CM शिवराज ने बताया महाझूठा पत्र”, बोले- 5 साल पहले भी ऐसे ही दिए थे वचन

सरकार गिराने अमित शाह को शामिल किया गया था- गहलोत

उन्होंने आगे कहा कि राजस्थान की सरकार को गिराने की बहुत कोशिश की गई, लेकिन लोग सफल नहीं हो पाए. सरकार गिराने की योजना में अमित शाह और धर्मेंद्र प्रधान को शामिल किया गया था.

जब ये लोग वोट मांगने आएंगे तो लोगों को याद आएगा…

गहलोत ने कहा, ” जब ये लोग वोट मांगने आएंगे तो लोगों को याद आएगा कि ये वही लोग हैं, जो सरकार गिराकर राजस्थान का अपमान करना चाहते थे. राजस्थान की जनता काम को देखकर वोट करेगी, यहां जैसी योजनाएं और कहीं नहीं चल रही हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

बृजभूषण शरण सिंह केस में आया नया मोड़, महिला पहलवानों के इस कदम ने बढ़ाई हलचल; जानें कोर्ट में क्या हुआ

Rouse Avenue Court: महिला पहलवानों ने 3 अगस्त को मजिस्ट्रेट कोर्ट द्वारा बृजभूषण शरण सिंह…

31 minutes ago

बिना विज्ञापन 32 भर्तियां, पद का दुरुपयोग… दिल्ली वक्फ बोर्ड केस में AAP विधायक अमानतुल्लाह खान पर 12 दिसंबर को आएगा फैसला

दिल्ली वक्फ बोर्ड में कथित अवैध भर्तियों और भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में राऊज एवेन्यू…

34 minutes ago

छत पर बैठा यह मामूली कबूतर आखिर कर क्या रहा है? रूस के इस चौंकाने वाले खेल ने उड़ाए होश; जानें पूरा राज

Biodrone Pigeon Russia: रूसी टेक कंपनी Neiry ने दिमाग में इलेक्ट्रोड, पीठ पर कंट्रोल बैग…

45 minutes ago

KBC को मिला इस सीजन का पहला करोड़पति, कभी जेब में सिर्फ 24 रुपये लेकर पहुंचे थे मुंबई

Bhushan Thakre KBC: महाराष्ट्र के जलगांव के भूषण ठाकरे ने KBC 18 में एक करोड़…

47 minutes ago

‘हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं महात्मा फुले’, पुण्यतिथि पर गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

समाज सुधारक और क्रांतिकारी दूरदर्शी महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित…

55 minutes ago