देश

Madhya Pradesh: सिंधिया के बेहद करीबी नेता ने BJP को दिया झटका, सैकड़ों समर्थकों के साथ थामा कांग्रेस का दामन

मध्य प्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. जिसको लेकर पार्टियां तैयारियों में जुटी हुई हैं. इसी बीच कांग्रेस ने बीजेपी में बड़ी सेंधमारी करते हुए कद्दावर नेता को अपने पाले में खींच लिया है. बीजेपी के दिग्गज नेता और ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी बैजनाथ यादव अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए. बैजनाथ यादव ने पीसीसी चीफ कमलनाथ और कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. बैजनाथ यादव सिंधिया के साथ 2020 में बीजेपी में शामिल हुए थे. लेकिन चुनाव से ठीक पहले उन्होंने बीजेपी को बड़ा झटका दे दिया है.

2020 में थामा था बीजेपी का दामन

बैजनाथ यादव के बारे में कहा जाता है कि वे ज्योतिरादित्य सिंधिया के कट्टर समर्थक थे. जब सिंधिया ने कांग्रेस का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थामा था तो बैजनाथ भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हो गए थे. बैजनाथ यादव की पत्नी कमला यादव शिवपुरी से जिला पंचायत सदस्य भी रह चुकी हैं. खबर ये भी है कि बैजनाथ यादव बीजेपी के स्थानीय नेताओं से नाराज थे. जिसके चलते उन्होंने कांग्रेस पार्टी ज्वॉइन की है.

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: ‘सतपुड़ा’ अग्निकांड में जल गईं हजारों फाइलें, 43 साल का लेखा-जोखा स्वाहा, ई-ऑफिस लागू होता तो रिकवर हो जाते सारे रिकॉर्ड

बीजेपी के स्थानीय नेताओं से नाराज थे बैजनाथ यादव

बीते मंगलवार को बैजनाथ यादव ने बीजेपी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. इसके साथ ही उन्होंने ये भी पुष्टि की थी कि वे अब पार्टी में वापस नहीं लौटेंगे. बैजनाथ यादव ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेने के दौरान शक्ति प्रदर्शन भी किया. करीब 400 गाड़ियों के काफिले के साथ भोपाल स्थित पीसीसी कार्यालय पहुंचे. जहां उन्होंने सैकड़ों समर्थकों के साथ कमलनाथ की मौजूदगी में सदस्यता ली. बीजेपी के लिए ये बड़ा झटका माना जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

28 seconds ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

1 hour ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

1 hour ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

3 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

3 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

3 hours ago