देश

Conversion Racket: ऑनलाइन धर्मांतरण के सरगना बद्दो पर लगेगा NSA! पाकिस्तानी मेल आईडी का करता था इस्तेमाल, जांच में जुटी एजेंसियां

Online Gaming: शाहनवाज़ उर्फ बद्दो पर अब जल्द ही राष्ट्रीय सुरक्षा कानून यानी एनएसए (NSA) लगाया जा सकता है. गाजियाबाद पुलिस को उसके खिलाफ कई सबूत मिले हैं. बद्दो पर ऑनलाइन गेमिंग के जरिए धर्मांतरण कराने के आरोप लगे हुए हैं. गेमिंग के जरिए लोगों का धर्म परिवर्तन कराने के मामले में यह मुख्य आरोपी है. गाजियाबाद पुलिस उसे महाराष्ट्र से लेकर आ चुकी है. गाजियाबाद सिटी के डीसीपी ने बताया की बद्दो का पाकिस्तान से भी कनेक्शन सामने आया है. ये तमाम जानकारियां उसकी कॉल डीटेल की जांच के बाद सामने आई हैं.

पुलिस ने उससे काफी देर तक पूछताछ की. सूत्रों से जानकारी मिली है कि जांच एजेंसियां भी छानबीन कर रही हैं. गाजियाबाद पुलिस ने और भी कई सवाल तैयार कर रखे हैं, जिनके जवाब शाहनवाज से लिए जाएंगे.

किन सवालों के जवाब लेगी पुलिस ?

पुलिस ने बद्दो से उन सवालों के लेने है कि वो कैसे गेमिंग के जरिए बच्चों का ब्रेनवाश करता था. इसके अलावा बद्दो से साथ जुड़े लोगों का कनेक्शन, पाकिस्तानी ईमेल आईडी का कनेक्शन, साथ ही उसके अलग-अलग बैंक अकाउंट में किए गए ट्रांजेक्शन आदि चीजों पर जांच होगी. इसके साथ-साथ पुलिस शाहनवाज उर्फ बद्दो और मौलवी को भी आमने-सामने बिठाकर पूछताछ कर सकती है. महाराष्ट्र पुलिस को एक हार्ड ड्राइव हाथ लगी थी, जिसमें बहुत सारे महत्वपूर्ण डाटा हो सकते हैं, जिनकी तह तक जाना इस मामले में बेहद जरूरी है.

इस मामले को लेकर पुलिस और जांच एजेंसियां पहले से ही काफी सतर्क हो चुकी है, लेकिन फिर भी कई ऐसे एंगल हैं, जिनकी तलाश की जा रही है. बड़ी बात ये है कि जिस तरीके से एक तरफ गाजियाबाद में यह धर्मातरण का मामला सामने आया है, वहीं पड़ोस में दिल्ली में भी धर्मातरण का एक मामला सामने आया है, जिसको देखते हुए यह भी माना जा रहा है कि कहीं ना कहीं इसका कनेक्शन स्लीपर सेल से भी हो सकता है, जो काफी दिनों से एक्टिव नहीं था.

इस मामले में देश की बड़ी-बड़ी जांच एजेंसियों के शामिल होने के बाद यह भी तय है कि इस धर्मातरण रैकेट का मसला विदेश से जुड़ा हुआ है और इसके पीछे कई बड़े लोगों का हाथ हो सकता है, इसीलिए अलग-अलग एजेंसियां अलग-अलग तरीके से छानबीन कर रही हैं.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

39 minutes ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

42 minutes ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

2 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

2 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

3 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

3 hours ago