देश

Manipur Violence: कांग्रेस ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, जयराम रमेश बोले- लोगों के दर्द से प्रधानमंत्री को कोई फर्क नहीं, अब तक साध रखी है चुप्पी

कांग्रेस ने बुधवार को एक बार फिर हिंसा प्रभावित मणिपुर में हुईं 9 लोगों की गोली मारकर हत्याओं को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला. पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्य के लोगों की तकलीफ देश की पीड़ा है, लेकिन स्पष्ट रूप से प्रधानमंत्री की नहीं, क्योंकि वह लगातार चुप्पी साधे हुए हैं. उन्होंने कहा, मणिपुर के लोगों की व्यथा बेरोक-टोक जारी है. उनकी पीड़ा देश की पीड़ा है, लेकिन स्पष्ट रूप से पीएम की नहीं – वह चुप्पी बनाए हुए हैं.गृह मंत्री की देर से यात्रा और असम के मुख्यमंत्री के बाहरी हस्तक्षेप का कोई महत्वपूर्ण प्रभाव नहीं पड़ रहा है.

उग्रवादियों ने नौ लोगों की गोली मारकर की हत्या

उनकी यह टिप्पणी मणिपुर के खामलॉक गांव में संदिग्ध उग्रवादियों के हमले में कम से कम 11 लोगों के मारे जाने और 23 अन्य के घायल होने के बाद आई है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने मंगलवार देर रात खामलॉक गांव पर हमला किया और ग्रामीणों पर स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और महिलाओं सहित 25 अन्य घायल हो गए.

120 से ज्यादा मौतें, 350 से अधिक घायल

दो लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मणिपुर में 3 मई से विनाशकारी जातीय हिंसा जारी है, जिसमें 120 से अधिक लोग मारे गए और 350 से अधिक घायल हुए. इसके अलावा हजारों घरों, बड़ी संख्या में निजी और सरकारी वाहनों और संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है.

यह भी पढ़ें- Manipur Violence: उग्रवादियों ने गांव में पहुंचकर की अंधाधुंध फायरिंग, नौ लोगों की मौके पर मौत, 25 घायल

गौरतलब है कि इससे पहले भी उग्रवादियों ने चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी. पिछले कई महीनों से मणिपुर में हिंसा हो रही है. जिसको लेकर सेना, स्थानीय पुलिस और असम रायफल्स के जवानों को तैनात किया गया है. हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह ने भी इंफाल का दौरा किया था. जहां उन्होंने सेना के अधिकारियों के अलावा सरकार के साथ बैठक की थी. गृह मंत्री ने सुरक्षा को लेकर समीक्षा की और हालातों का जायजा लिया था. दूसरी तरफ सेना का भी कहना था कि हालात धीरे-धीरे सुधर रहे हैं. गृह मंत्री ने मैतेई और कुकी समुदाय के नेताओं से बी मुलाकात की थी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

35 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

2 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

2 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

3 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

3 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

4 hours ago