बीजेपी नेता डॉ दिनेश शर्मा
अहमदनगर,महाराष्ट्र: राज्यसभा सांसद और यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने आरक्षण को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर करारा पलटवार करते हुए कहा कि उनकी पार्टी ने दलितों और पिछडों के आरक्षण के अधिकार को छीनने का अपराध किया है, इसकी शुरुआत कांग्रेस ने कर्नाटक में संविधान के विरुद्ध जाकर चार प्रतिशत मुस्लिम आरक्षण दिया है. दलित व पिछडों के अधिकार में से 4 प्रतिशत धार्मिक आधार मुस्लिम वर्ग को आरक्षण, एक वर्ग विशेष को देना असंवैधानिक है. कांग्रेस के इस कृत्य से बाबा साहेब की आत्मा जरूर आहत हुई होगी.
पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास की भावना में यकीन करती है. पार्टी किसी हक छीनकर दूसरे को देने में भरोसा नहीं करती है. भाजपा का सिद्धान्त है कि विकास सभी का हो पर तुष्टीकरण किसी का नहीं होना चाहिए. भाजपा कांग्रेस को बाबा साहेब के संविधान से खिलवाड नहीं करने देगी.
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के आरक्षण की लिमिट हटाने वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा कि पहले वे कांग्रेस पार्टी के शीर्ष पदों पर गांधी परिवार को मिले आरक्षण को तो समाप्त कराए जिसके चलते सब कुछ गांधी परिवार के पास चला जाता है और कांग्रेस का समर्पित कार्यकर्ता उपेक्षित ही रह जाता है . कांग्रेस में हाल यह है कि राज्यसभा जाएंगी तो सोनिया, लोकसभा जाएंगे तो राहुल, महासचिव बनेंगी तो प्रियंका तथा पार्टी को राबर्ट वाड्रा पीछे से चलाएंगे. जिस परिवार के लोग कांग्रेस के कार्यकर्ता का हक मार रहे हैं वे दलित पिछडो को उनका हक नहीं दे चकते हैं. डरो मत का नारा देने वालों का डर अब सामने आ चुका है. लाज बचाने के लिए इधर से उधर भाग रहे हैं पर जनता इस बार हराकर उन्हें भागने लायक भी नहीं रखेगी.
उनका कहना था कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है तथा उसके पास अकूत धन सम्पत्ति है. वह चुनाव में इस अकूत धन सम्पत्ति का दुरुपयोग कर रही है. भाजपा जनशक्ति के साथ कांग्रेस की धन शक्ति का मुकाबला कर रही है.
राज्य के विपक्षी गठबंधन एमवीए पर निशाना साधते हुए डा शर्मा ने कहा कि 4 जून के बाद ये पार्टिया या तो मुंह छिपाते घूमेंगी अथवा ईवीएम को लेकर तमाम प्रकार के प्रलाप करती दिखेंगी. राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाला गठबंधन सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगा. महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश चुनाव में बडा संदेश देंगे. विपक्ष का दोने राज्यों में खाता भी नहीं खुलेगा. महाविकास अघाडी को महाविकास बिगाडी बताते हुए कहा कि उसकी सरकार ने सत्ता में रहने के समय विकास की गाडी को बैक गियर में डाल दिया था. राकापा के नेता शरद पवार की बेटी बारामती में करारी हार का सामना करेगी तथा वहां पर परिवारवादी की गाडी पटरी से उतर जाएगी.
कांग्रेस के महिलाओं को लाख रुपए देने के वायदे को हवा हवाई बताते हुए उन्होंने कहा कि देवी स्वरूपा शक्ति का अपमान करने वालों से महिला कल्याण की उम्मीद बेमानी है. प्रधानमंत्री मोदी पहले ही लखपति दीदी योजना आरंभ कर चुके हैं. पीएम ने महिला सशक्तीकरण के लिए महिलाओं को 33 प्रतिशत के आरक्षण ेका अधिकार दे दिया है.
सांसद ने मोदी सरकार के कार्यकाल को शानदार बताते हुए कहा कि इस दौरान चलाई गई योजनाओं ने नागरिको के जीवन को बदल दिया है. सोलर इनर्जी फ्री बिजली के संकल्प को साकार करेगी. आयुष्मान योजना अब 70 वर्ष से अधिक के लोगों को भी सुरक्षा कवचा प्रदान करेगी. किसान को देश को अभिमान बताते हुए कहा कि केन्द्र सरकार की योजनाओं के केन्द्र में किसान की तरक्की रही है. किसानों को समर्पित सरकार ने खेती किसानी की दशा दिशा बदली है तथा आने वाले समय में किसान की जो कठिनाइयां बची है उन्हें भी दूर किया जाएगा.
पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र में साम्प्रदायिक कार्ड खेलने की कोशिश हो रही है. विपक्षी दलों की हार को देखकर कुछ संगठन वर्ग विशेष को भडकाने का प्रयास कर रहे हैं. कांग्रेस नेता की भतीजी की वोट जेहाद की विभाजनकारी सोंच विपक्ष का अस्त्र बन रही है. ऐसा लग रहा है कि उद्धव की सेना ने कांग्रेस की साम्प्रदायिक सोंच के आगे सरेन्डर कर दिया है. राम भक्तों के लिए अनर्गल बातें की जा रही है जिसकी प्रतिक्रिया वोट में देखने का मिल सकती है. भाजपा समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य करती है. यह राष्ट्रवादी और सर्कीण सोंच वालों के बीच का चुनाव है. एकता समन्वय सदभाव और विकास ही भाजपा का एजेन्डा है.
सुपर वारियर को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सबसे अधिक निष्ठावान है तथा कमल का फूल ही उसके लिए प्रत्याशी होता है. राज्य में गठबंधन के दलों के बीच में शानदार तालमेल हैं ओर सभी को मिलकर 400 पार के लक्ष्य में योगदान करना है. बूथ की रणनीति को फूल प्रूफ बनाया जाए. भाजपा के कोर वोटर से मतदान कराने के साथ ही विपक्ष के वोटर को भी योजनाओं की जानकारी देकर अपने पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित करें.
बीजेपी नेता ने अहमदनगर, महाराष्ट्र में महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री वी.के. पाटिल जी की उपस्थित में शिर्डी, सिरूर, अहमदनगर, नासिक एवं डिंडोरी लोकसभा सीटों पर चुनावी तैयारियों की समीक्षा कर सभी सीटों पर विजय का संकल्प लिया. इस अवसर पर विधायक मोनिका रजारे, मुंबई महानगर के उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्रा, भाजपा प्रवक्ता लक्ष्मण साउ, युवा मोर्चा अध्यक्ष विक्रम पाचपुते, योगेश एवं कोषाध्यक्ष दादा बोटे उपस्थित रहे.
इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष अभय अगरकर, जिला अध्यक्ष दिलीप भालसिंह, पूर्व मंत्री एवं सदस्य विधान परिषद प्रोफेसर राम शिंदे, सह निरीक्षक किशोर केलकर, प्रधानमंत्री की सभाओं के सय्योजक मनोज पंगरकर, लोकसभा प्रभारी बालासाहेब वाकले, शिवसेना नगर अध्यक्ष बाबू सेठ टायर वाले, मुंबई महानगर के उपाध्यक्ष, अमरजीत मिश्रा लोकसभा समन्वयक, प्रोo भानुदास बेरड़, भाजपा प्रवक्ता लक्ष्मण साउ एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता वसंत लोढ़ा उपस्थित रहे.
SRIGANGANAGAR 75TH VIJAYADASHAMI FESTIVAL: राजस्थान के श्रीगंगानगर में विजयदशमी के अवसर पर 70 फीट ऊंचे…
Devar Bhabhi Porn Ban: ब्रिटेन ने पोर्न वीडियो में सेक्स के दौरान चोकिंग और देवर-भाभी,…
Vijayadashami 2026: विजयादशमी 2026 पर जानें रावण (Ravana) के 10 सिरों का रहस्य. क्या वास्तव…
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल…
Bangladesh Saudi Arabia Over Death Penalty: मक्का में दो बांग्लादेशी नागरिकों को बिना बताए फांसी…
POONAM PANDEY REACTS TO TIGER SHROFF FIRING: मुंबई के पॉश इलाके जुहू में बॉलीवुड अभिनेता…