Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

“सपा-कांग्रेस के नारे झूठे और नीयत में खोट है”, PM Modi बोले- खुद चोरी-चुपके कोरोना के टीके लगवाते थे, लेकिन टीवी पर लोगों को भड़काते थे

अब सपा, कांग्रेस यह सारी पार्टी SC-ST-OBC का आरक्षण छिनकर उसे धर्म के आधार पर बांटना चाहती है. इन्होंने कर्नाटक में रातोंरात मुस्लिम जातियों को पिछड़ा घोषित कर दिया.

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश में कई चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे. इसके अलावा पीएम मोदी अयोध्या में भगवान राम के दर्शन करने साथ ही एक लंबा रोड-शो करेंगे. इसी कड़ी में उन्होंने इटावा में चुनावी रैली को संबोधित किया. जिसमें उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा कि सपा और कांग्रेस वाले अपने बच्चों के लिए, अपने बच्चों के भविष्य के लिए चुनाव लड़ रहे हैं. कोई मैनपुरी, कन्नौज और इटावा को अपनी जागीर मानता है, तो कोई अमेठी-रायबरेली को अपनी जागीर मानता है.

“सपा-कांग्रेस अपने बच्चों के भविष्य के लिए चुनाव लड़ रहे”

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस और सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि “भारत 1,000 साल के लिए सश​क्त हो, मोदी उसकी नींव तैयार कर रहा है. मोदी ये सब इसलिए कर रहा है, क्योंकि मोदी रहे या न रहे, देश हमेशा रहेगा. ये मोदी और योगी आपके बच्चों के लिए, आपके बच्चों के भविष्य के लिए खप रहे हैं. जबकि ये सपा और कांग्रेस वाले अपने बच्चों के लिए, अपने बच्चों के भविष्य के लिए चुनाव लड़ रहे हैं. कोई मैनपुरी, कन्नौज और इटावा को अपनी जागीर मानता है, तो कोई अमेठी-रायबरेली को अपनी जागीर मानता है.

लेकिन मोदी की विरासत…

लेकिन मोदी की विरासत- गरीब का पक्का घर है, देश की करोड़ों महिलाओं को मिला शौचालय है, दलित, पिछड़ों को मिला बिजली, घर, नल है, गरीबों को मिला मुफ्त राशन है, मुफ्त इलाज है, बच्चों को मिली नई शिक्षा नीति है.”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “75 साल पहले जब देश के विद्वान लोग संविधान बना रहे थे तब संविधान निर्माताओं ने कहा था कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होगा, लेकिन अब सपा, कांग्रेस यह सारी पार्टी SC-ST-OBC का आरक्षण छिनकर उसे धर्म के आधार पर बांटना चाहती है. इन्होंने कर्नाटक में रातोंरात मुस्लिम जातियों को पिछड़ा घोषित कर दिया. फतवा निकाला कि कर्नाटक में जितने मुसलमान हैं सभी OBC हैं.”

यह भी पढ़ें-  Prayagraj: अयोध्या दर्शन करने जा रहे थे 47 पाकिस्तानी, वीजा में मिली गड़बड़ी के बाद रोक लिया गया प्रयागराज में

उन्होंने कहा, “… शाही परिवार का वारिस ही मुख्यमंत्री-प्रधानमंत्री बनें, यह कुप्रथा को इस चायवाले ने तोड़ दी है. इस इलाके में आकर मुझे 2019 के चुनाव के पहले की बात याद आ रही है, जब संसद का सत्र चल रहा था और संसद में स्वर्गीय मुलायम सिंह जी भाषण के लिए खड़े हुए. मुलायम जी ने संसद में कहा था कि मोदी जी आप तो दोबारा जीतकर आने वाले हैं. नेता जी हमारे बीच नहीं है लेकिन संयोग से उनके सगे भाई भाजपा को जिताने की अपील कर रहे हैं. उनके दिल की बात ज़ुबान पर आ ही गई.”

“खुद चोरी-चुपके टीके लगवाते थे…”

सपा-कांग्रेस की बातें झूठी, वादे भी झूठे हैं। सपा-कांग्रेस के नारे झूठे और नीयत में भी खोट है. ये लोग लगातार झूठ बोलेंगे, उससे चाहे देश का, समाज का कितना ही नुकसान क्यों न हो. इन लोगों ने देश को कोरोना के संकटकाल में भी नहीं छोड़ा था. मोदी तब एक-एक जीवन बचाने में जुटा था. देश के वैज्ञानिकों ने टीका बनाया, लेकिन सपा के, कांग्रेस के लोग इसको भी बदनाम करते थे. खुद चोरी-चुपके टीके लगवाते थे, लेकिन टीवी पर लोगों को भड़काते थे, ताकि हाहाकार फैले और पाप मोदी के माथे पर लगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital