देश

‘पाताल में जा चुका आर्टिकल-370, वापस कभी नहीं आएगा’, मुख्तार अब्बास नकवी बोले- कुछ लोग बस बेवकूफी कर रहे हैं

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने दावा किया है कि अनुच्छेद 370 अब बीते दिनों की बात हो चुका है. उनके मुताबिक कुछ अलगाववादी ताकतें जम्मू कश्मीर के हितों को ध्यान में रखे बिना इसकी बहाली की बात कर रही हैं. इसके साथ ही नकवी ने देश विदेश से जुड़े कई मसलों पर अपनी राय रखी.

नकवी बोले, जो लोग इस तरह की बेवकूफी कर रहे हैं, उनको भी पता है कि हमारे संविधान में विधानसभा के क्या अधिकार हैं और संसद के क्या अधिकार हैं? ऐसे में अगर वो संसद के अधिकार पर अतिक्रमण करने की बेवकूफी में लगे हों, तो उसका कोई फायदा नहीं है.

‘जम्मू-कश्मीर की समस्याओं का समाधान हुआ’

नकवी ने आगे कहा कि अब 370 पाताल में जा चुका है, जो कभी नहीं आ पाएगा. लेकिन उसके बावजूद अगर आप ऐसी हरकत कर रहे हैं, तो उसका मकसद यह है कि 370 के खात्मे के साथ जम्मू-कश्मीर की समस्याओं का समाधान हुआ है. सबने देखा कि चुनाव में लोगों ने अपने मतों का इस्तेमाल किया. लेकिन कुछ अलगाववादी ताकतें हैं, जिनके वे हितैषी हैं.

‘अय्यर विवादित इंसान, वो रंग में भंग डालते हैं’

डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के नए राष्ट्रपति बने, जिस पर पीएम मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने बधाई दी. लेकिन वहीं, कांग्रेसी नेता मणिशंकर अय्यर ने उनको चरित्रहीन बताया, इस पर भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने अय्यर को विवादित इंसान कहा. उन्होंने कहा कि ऐसे हताश और निराश लोग समय-समय पर रंग में भंग डालने में माहिर होते हैं. उन्होंने इतिहास में कई विवादित बयान दिए हैं. दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र का दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र ने स्वागत किया है.

‘तर्कों की तंगी वाले कुर्तकों के हुड़दंगी बन गए’

जेपीसी के चेयरमैन जगदंबिका पाल ने सवाल किया है कि वो अकेले ही लोगों से मिल रहे हैं. इस पर नकवी ने कहा कि तर्कों की तंगी वाले कुर्तकों के हुड़दंगी बन गए हैं. विपक्ष के पास न तो लॉजिक है और न ही कोई तर्क है. उनको बात करनी चाहिए, लेकिन वो बहिष्कार में लगे हुए हैं, जिससे कोई फायदा नहीं होने वाला है.

उन्होंने आगे कहा कि वक्फ के सिस्टम में संवैधानिक सुधार की जरूरत है और इस पर सांप्रदायिक हमला करके किसी को कोई फायदा नहीं मिलेगा. इस पर सैकड़ों साल से संवैधानिक सुधार की बात होती रही है, लेकिन हर सुधार पर सांप्रदायिक हमला होता रहा है.

– भारत एक्‍सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

4 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

5 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

5 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

6 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

6 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

6 hours ago