मायावती को BJP नेता ने बताया भस्मासुर
वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक रहे शशि बाला पुंडीर का विवादित बयान सामने आया है. पुंडीर ने एक ट्वीट के जरिए बसपा सुप्रीमो मायावती पर अभद्र टिप्पणी कर डाली है. अपने ट्वीट में पुंडीर ने लिखा है कि मायावती भस्मासुर की तरह सारा धन खींच लेती हैं मायावती बिना धन लिए सिर पर हाथ रख दे यह हो ही नहीं सकता है. पुंडीर ने लिखा है कि मायावती केवल चुनाव के समय ही सिर पर हाथ रखती हैं.
उन्होंने इमरान मसूद को अपने ट्वीट में शामिल करते हुए लिखा हाल ही में सपा छोड़कर बसपा में आए इमरान मसूद के सिर पर भी मायावती ने अपना हाथ रखा है . आपको बता दें कि इमरान मसूद और मायावती का एक फोटो वायरल हो रहा है जिस पर पुंडीर ने टिप्पणी की है . हालांकि मायावती पर टिकट बंटवारे को लेकर पैसा लेने का आरोप पहले भी लगाया जा चुका है.वैसे राजनीति में भी ऐसा कोई पहला मामला नहीं है जब की नेता के ऊपर इस तरह की टिप्पणी की गई हो. प्रधानमंत्री तक पर विवादित बयान दिया जा चुका है, जिसमें उन्हें बिच्छू समेत मौत का सौदागर तक के आरोप लगाए गए थे .
-भारत एक्सप्रेस
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की विपक्ष की मांग के बीच लोकसभा अध्यक्ष…
Mission Karmayogi Sadhana Workshop Lucknow CM Yogi- लखनऊ में 23-24 अक्टूबर को मिशन कर्मयोगी के…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच टेलीफोन पर द्विपक्षीय संबंधों…
India ITME 2026: इंडिया आईटीएमई 2026 इस दिसंबर ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने जा रहा…
Amit Shah targets Arvind Kejriwal: द्वारका में 8,941 करोड़ रुपये के यमुना प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित विश्व के सबसे बड़े…