यात्री को चलती ट्रेन से नीचे फेंकने का मामला
ट्रेन में यात्रा के दौरान यात्री को चलती ट्रेन से नीचे फेंकने का मामला सामने आया है. दरअसल झारखंड के एक परिवार ने आरोप लगाया है की चलती ट्रेन के दौरान जीआरपी के 2 जवानों ने कहासुनी के बाद युवक को नीचे फेंक दिया जिससे उसकी मौत हो गई. वहीं परिवार के सूचना के आधार पर जीआरपी के जवानों पर गैर इरादतन हत्या समेत एसटी एसटी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.
जानकारी के मुताबिक प्रयागराज के ऊंचडीह स्टेशन के पास कथित तौर पर यात्री और जीआरपी के जवानों में कहासुनी हुई जिसके बाद जवानों ने युवक को नीचे फेंक दिया. चलती ट्रेन से नीचे गिरने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो जाती है. वहीं परिवार वालों का कहना है कि युवक अपने भाई के साथ मुंबई में मजदूरी करता था. दिवाली के त्योहार के लिए वह अपने गांव वापस लौट रहा था. ज्यादा भीड़ और देरी होने की वजह से वह अपने दोस्तों के साथ टिकट भी नहीं ले पाया था.
हालांकि परिवार वालों का कहना है कि मृतक ने टीटीई से टिकट बनवाया था. वहीं प्रयागराज पहुंचने के बाद जीआरपी के जवानों से झड़प होती है जिसके बाद कथित तौर पर जवानों ने युवक को चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं मृतक के दोस्तों ने जीआरपी के जवानों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने ₹200 की पहले ही वसूली कर ली थी इसके बाद भी वह रुपए मांग रहे थे जिसके चलते इस पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया.
-भारत एक्सप्रेस
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…
Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…
पंजाब के पटियाला जिले में सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग…
Ministers Guidelines: सुप्रीम कोर्ट ने आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे नेताओं को मंत्री बनाने…
Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…
CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी है. दोनों…