Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

मायावती को BJP नेता ने बताया भस्मासुर, पैसों को लेकर लगाया बड़ा आरोप

मायावती को BJP नेता ने बताया भस्मासुर

वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक रहे शशि बाला पुंडीर का विवादित बयान सामने आया है. पुंडीर ने एक ट्वीट के जरिए बसपा सुप्रीमो मायावती पर अभद्र टिप्पणी कर डाली है. अपने ट्वीट में पुंडीर ने लिखा है कि मायावती भस्मासुर की तरह सारा धन खींच लेती हैं मायावती बिना धन लिए सिर पर हाथ रख दे यह हो ही नहीं सकता है. पुंडीर ने लिखा है कि मायावती केवल चुनाव के समय ही सिर पर हाथ रखती हैं.

उन्होंने इमरान मसूद को अपने ट्वीट में शामिल करते हुए लिखा हाल ही में सपा छोड़कर बसपा में आए इमरान मसूद के सिर पर भी मायावती ने अपना हाथ रखा है . आपको बता दें कि इमरान मसूद और मायावती का एक फोटो वायरल हो रहा है जिस पर पुंडीर ने टिप्पणी की है . हालांकि मायावती पर टिकट बंटवारे को लेकर पैसा लेने का आरोप पहले भी लगाया जा चुका है.वैसे राजनीति में भी ऐसा कोई पहला मामला नहीं है जब की नेता के ऊपर इस तरह की टिप्पणी की गई हो.  प्रधानमंत्री तक पर विवादित बयान दिया जा चुका है, जिसमें उन्हें बिच्छू समेत मौत का सौदागर तक के आरोप लगाए गए थे .

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital