देश

भाजपा ने इंडिया गठबंधन और झारखंड मुक्ति मोर्चा पर बोला हमला, 21 अप्रैल की उलगुलान रैली को भ्रष्टाचार जुटान रैली कहा

भाजपा ने शुक्रवार को विपक्ष के इंडिया गठबंधन और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पर बड़ा हमला बोलते हुए 21 अप्रैल की उलगुलान रैली को भ्रष्टाचार जुटान रैली कहा। प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा कि 21 अप्रैल को एक ही मंच पर भ्रष्टाचारी, सनातन विरोधी, टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग और परिवारवादी राजकुमार दिखेंगे।

प्रतुल ने कहा कि रैली का नाम उलगुलान रखना भगवान बिरसा मुंडा सहित झारखंड के अमर शहीदों का अपमान है। उन्होंने उलगुलान का आह्वान अंग्रेजों के अत्याचार के खिलाफ किया था।  उलगुलान शब्द आदिवासी अस्मिता से और आदिवासी सम्मान से जुड़ा है। ऐसे भ्रष्टाचारी जुटान का नाम उलगुलान देकर इन्होंने पूरे देश के आदिवासियों का अपमान किया है।

सीता सोरेन पर झामुमो खामोश क्यों?

प्रतुल ने कहा कि सोरेन परिवार के घर की बड़ी बहू सीता सोरेन ने भी अपने साथ परिवार के भीतर हुए अन्याय के खिलाफ उलगुलान का ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि किस तरीके से उनको अपनी बेटियों की परवरिश करने के लिए परिवार के भीतर अकेला छोड़ दिया। विषम परिस्थितियों में उन्होंने बच्चियों को पाला पोसा था। परिवार में उन्हें तिरस्कृत किया गया। सीता सोरेन ने अपने आंदोलनकारी पति स्वर्गीय दुर्गा सोरेन के रहस्यमई मौत को साजिश बताते हुए जांच की मांग की पर सरकार ने उसे ठंडे बस्ती में डाल दिया। इस उलगुलान के मुद्दे पर झारखंड मुक्ति मोर्चा खामोश क्यों?

लोबिन हेंब्रम पर भी खामोशी

प्रतुल ने कहा ऐसी ही खामोशी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने लोबिन हेंब्रम के द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ, स्थानीय नीति और 1932 की स्थानीय नीति को लागू करने के लिए किए गए उलगुलान पर भी चुप्पी साध ली है। उल्टे उन पर प्रश्न उठाने के लिए झामुमो के नेताओं द्वारा लगातार टारगेट किया जा रहा है। प्रतुल ने कहा विपक्षी गठबंधन झारखंड में पूरे तरीके से खंडित दिख रहा है। चतरा, पलामू में फ्रेंडली फाइट की बात हो रही है। अब चुनाव में फ्रेंडली फाइट क्या होता है? लोहरदगा, राजमहल और कोडरमा में भी इनके बागी उम्मीदवार भी ताल ठोक रहे हैं

इसे भी पढ़ें: मैरी कॉम ने पेरिस ओलंपिक में भारतीय दल के प्रमुख का पद छोड़ा, बताई ये वजह

प्रतुल ने कहा कि 21 अप्रैल को कांग्रेस के बड़े नेता भी मंच पर आएंगे जिनके सांसद डीके शिवाकुमार दक्षिण भारत को अलग देश बनाने की मांग कर रहे थे। आगामी चुनाव में जनता इन देश विरोधी,सनातन विरोधियों के खिलाफ ईवीएम से उलगुलान करेगी।

मधुकर आनंद, ब्यूरो चीफ़, भारत एक्सप्रेस, रांची

Recent Posts

पटाखे फोड़ो, बीमारियां भगाओ! BJP विधायक के दावे पर मचा बवाल, डॉक्टरों ने बताया धुएं का खतरनाक सच

Papia Adhikari Firecracker Controversy: पश्चिम बंगाल की बीजेपी विधायक पापिया अधिकारी ने दावा किया कि…

4 minutes ago

PMEGP लोन घोटाला में ED का एक्शन, कश्मीर में 10.63 करोड़ रुपए की 11 संपत्तियां अटैच

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने PMEGP लोन घोटाले में श्रीनगर और बांदीपोरा में 10.63 करोड़ रुपए…

9 minutes ago

प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, दिल्ली, यूपी और हरियाणा सरकार से मांगी एक्शन टेकन रिपोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण पर कड़ा रुख अपनाते हुए दिल्ली, यूपी…

14 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: बदली अदालतों में सुनवाई की प्रक्रिया, अब इस क्रम में सुने जाएंगे मामले

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने अदालतों में मामलों की सुनवाई के लिए नया और समान…

25 minutes ago

पादरी अंकुर नरूला मामला; सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से किया इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने पादरी अंकुर योसेफ नरूला और उनकी पत्नी की याचिका पर सुनवाई से…

27 minutes ago