देश

बंगाल के लिए BJP का मास्टर प्लान तैयार, 6 कंधों पर उपचुनाव की कमान; देखें लिस्ट

BJP West Bengal By Election: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पश्चिम बंगाल में होने वाले आगामी विधानसभा उपचुनावों के लिए अपनी पूरी ताकत झोंकते हुए एक बड़ा मास्टर प्लान तैयार किया है. पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने राज्य की दो महत्वपूर्ण सीटों नंदीग्राम (210) और रेजिनगर (70) पर होने वाले उपचुनावों के लिए चुनाव प्रबंधन और रणनीतिक कमान संभालते हुए कुल 6 दिग्गज नेताओं को इंचार्ज और को-इंचार्ज के रूप में नियुक्त किया है.

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य द्वारा जारी की गई इस सूची के अनुसार, पार्टी ने इन सीटों पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए सांसदों, विधायकों और मंत्रियों को बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी हैं.

नंदीग्राम के लिए नियुक्त प्रभारी (West Bengal Nandigram By Election)

  • इंचार्ज: श्री ज्योतिर्मय सिंह महतो (सांसद एवं राज्य महासचिव, BJP)
  • को-इंचार्ज (1): श्री नीलांजन अधिकारी (विभाग कन्वीनर)
  • को-इंचार्ज (2): श्री अरूप कुमार दास (मंत्री, पश्चिम बंगाल सरकार)
  • को-इंचार्ज (3): श्री शांतनु प्रमाणिक (मंत्री, पश्चिम बंगाल सरकार)

रेजीनगर के लिए नियुक्त प्रभारी (West Bengal Reginagar By Election)

  • इंचार्ज: श्री गौरी शंकर घोष (मंत्री, पश्चिम बंगाल सरकार)
  • को-इंचार्ज (1): श्रीमती गार्गी दास घोष (मंत्री, पश्चिम बंगाल सरकार)
  • को-इंचार्ज (2): श्री समरेंद्रनाथ घोष (विधायक / MLA)

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि नंदीग्राम जैसी हाई-प्रोफाइल सीट पर पार्टी किसी भी तरह की चूक नहीं करना चाहती है, इसलिए वहां सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो के नेतृत्व में एक मजबूत टीम उतारी गई है. वहीं, रेजिनगर सीट पर भी मंत्रियों और अनुभवी नेताओं को कमान सौंपकर बीजेपी ने अपनी आक्रामक चुनावी रणनीति के संकेत दे दिए हैं.

क्या है उपचुनाव का पूरा शेड्यूल?

पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजिनगर विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों के लिए चुनाव आयोग ने पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. घोषित कार्यक्रम के अनुसार, इन दोनों सीटों पर 6 अक्टूबर 2026 को मतदान होगा, जबकि वोटों की गिनती 9 अक्टूबर 2026 को की जाएगी. इस चुनाव के लिए अधिसूचना 9 सितंबर को जारी की जा चुकी है, और नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सभी राजनीतिक दलों ने अपनी कमर कस ली है. राज्य की इन दोनों हाई-प्रोफाइल सीटों पर होने वाले इस मुकाबले को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां काफी तेज हो गई हैं.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

NCR में AQI अचानक क्यों हो गया कम? जानें जुर्माने और पराली जलाने के 6,433 मामलों का असर

NCR AQI Improvement: पंजाब में 16 नवंबर 2026 तक पराली जलाने की 6,433 घटनाएं दर्ज…

26 minutes ago

खालिस्तानी आतंकी पन्नू के निशाने पर अमिताभ बच्चन, अलर्ट पर मुंबई पुलिस

खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अमिताभ बच्चन को धमकी देते हुए 19 से 27…

29 minutes ago

नाम है पैटिनसन… रॉबर्ट पैटिनसन: स्कूल के नाटक से निकाले गए, अब बनेंगे दुनिया के सबसे बड़े जासूस ‘007’

Robert Pattinson: रॉबर्ट पैटिनसन नए जेम्स बॉन्ड यानी 007 बन गए हैं. कभी थिएटर के…

48 minutes ago

पंजाब में पराली जलाने की 6,433 घटनाएं दर्ज, 1.12 करोड़ का जुर्माना; 98.50% धान की कटाई पूरी

Punjab Stubble Burning: पंजाब में 16 नवंबर 2026 तक पराली जलाने की 6,433 घटनाएं दर्ज…

53 minutes ago