देश

दिल की बात आसानी से कहना है तो क्या करें? Bazm-e-Sahafat में किरेन रिजिजू ने बताया

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने ‘भारत एक्सप्रेस’ के उर्दू कॉन्क्लेव ‘बज़्म-ए-सहाफत’ (Bazm-e-Sahafat) में शिरकत करते हुए उर्दू भाषा को लेकर बेहद महत्वपूर्ण और व्यापक विचार रखे हैं. उन्होंने कहा कि उर्दू किसी एक धर्म या एक देश की जुबान नहीं है, बल्कि यह विशुद्ध रूप से हिंदुस्तानी जुबान है.

उर्दू सीखने वाला अमीर होता है- किरेन रिजिजू

कॉन्क्लेव के दौरान उर्दू पत्रकारिता और भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उर्दू एक ऐसी समृद्ध भाषा (Rich Language) है, जिसे जिसने भी सीख लिया, समझिए वह वैचारिक रूप से बेहद अमीर हो गया. उन्होंने कहा कि यह केवल खास लोगों की नहीं, बल्कि आम लोगों की जुबान भी होनी चाहिए.

अभिव्यक्ति की ताकत: किरेन रिजिजू ने कहा कि जिस व्यक्ति ने उर्दू में महारत हासिल कर ली, वह अपने दिल की बात को बेहद खूबसूरती और गहराई के साथ बयान कर पाएगा.

अंदाज-ए-बयां: उर्दू भाषा की खासियत का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस जुबान को बोलने का अंदाज और इसे बोलने वाले का लहजा अपने आप में बेहद खास होता है.

युवाओं को कनेक्ट करने की जरूरत

भाषा के विस्तार और उसके भविष्य को लेकर चिंता और उम्मीद जताते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उर्दू के और अधिक विस्तार के लिए आज के युवाओं को इस भाषा के साथ जोड़ना होगा. हालांकि, उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी जोड़ा कि आजकल के युवा सोशल मीडिया में ज्यादा व्यस्त रहते हैं और आसानी से बड़ों की बात नहीं सुनते, इसलिए उन्हें उनकी ही दुनिया में जाकर प्रेरित करना होगा. अंत में उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि उर्दू अब केवल क्षेत्रीय नहीं, बल्कि एक इंटरनेशनल लैंग्वेज बन चुकी है.

सीएमडी उपेंद्र राय के नेतृत्व में उर्दू सहाफ़त को नया आयाम

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के सीएमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय के दूरदर्शी नेतृत्व में आयोजित यह कॉन्क्लेव उर्दू पत्रकारिता को राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में लाने की एक बड़ी पहल है. उद्घाटन सत्र में बतौर मुख्य वक्ता उपेंद्र राय ने अपना संबोधन पेश करते हुए देश के लोकतांत्रिक ढांचे में निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के महत्व को रेखांकित किया.

दीप प्रज्वलन और उद्घाटन सत्र के बाद अब दिनभर विभिन्न सत्रों में ‘राष्ट्र निर्माण में उर्दू पत्रकारिता की भूमिका’ और ‘राजनीतिक संवाद में उर्दू’ जैसे विषयों पर देश के प्रमुख सांसद, संपादक और बुद्धिजीवी मंथन करेंगे.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

5 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

5 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

6 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

6 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

7 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

7 hours ago