BJP West Bengal By Election: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पश्चिम बंगाल में होने वाले आगामी विधानसभा उपचुनावों के लिए अपनी पूरी ताकत झोंकते हुए एक बड़ा मास्टर प्लान तैयार किया है. पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने राज्य की दो महत्वपूर्ण सीटों नंदीग्राम (210) और रेजिनगर (70) पर होने वाले उपचुनावों के लिए चुनाव प्रबंधन और रणनीतिक कमान संभालते हुए कुल 6 दिग्गज नेताओं को इंचार्ज और को-इंचार्ज के रूप में नियुक्त किया है.
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य द्वारा जारी की गई इस सूची के अनुसार, पार्टी ने इन सीटों पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए सांसदों, विधायकों और मंत्रियों को बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी हैं.
नंदीग्राम के लिए नियुक्त प्रभारी (West Bengal Nandigram By Election)
- इंचार्ज: श्री ज्योतिर्मय सिंह महतो (सांसद एवं राज्य महासचिव, BJP)
- को-इंचार्ज (1): श्री नीलांजन अधिकारी (विभाग कन्वीनर)
- को-इंचार्ज (2): श्री अरूप कुमार दास (मंत्री, पश्चिम बंगाल सरकार)
- को-इंचार्ज (3): श्री शांतनु प्रमाणिक (मंत्री, पश्चिम बंगाल सरकार)
रेजीनगर के लिए नियुक्त प्रभारी (West Bengal Reginagar By Election)
- इंचार्ज: श्री गौरी शंकर घोष (मंत्री, पश्चिम बंगाल सरकार)
- को-इंचार्ज (1): श्रीमती गार्गी दास घोष (मंत्री, पश्चिम बंगाल सरकार)
- को-इंचार्ज (2): श्री समरेंद्रनाथ घोष (विधायक / MLA)
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि नंदीग्राम जैसी हाई-प्रोफाइल सीट पर पार्टी किसी भी तरह की चूक नहीं करना चाहती है, इसलिए वहां सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो के नेतृत्व में एक मजबूत टीम उतारी गई है. वहीं, रेजिनगर सीट पर भी मंत्रियों और अनुभवी नेताओं को कमान सौंपकर बीजेपी ने अपनी आक्रामक चुनावी रणनीति के संकेत दे दिए हैं.
क्या है उपचुनाव का पूरा शेड्यूल?
पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजिनगर विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों के लिए चुनाव आयोग ने पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. घोषित कार्यक्रम के अनुसार, इन दोनों सीटों पर 6 अक्टूबर 2026 को मतदान होगा, जबकि वोटों की गिनती 9 अक्टूबर 2026 को की जाएगी. इस चुनाव के लिए अधिसूचना 9 सितंबर को जारी की जा चुकी है, और नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सभी राजनीतिक दलों ने अपनी कमर कस ली है. राज्य की इन दोनों हाई-प्रोफाइल सीटों पर होने वाले इस मुकाबले को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां काफी तेज हो गई हैं.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




