देश

UP Assembly: विधानसभा कैंटीन में BJP विधायक ने विवाह की दी दावत, सीएम योगी ने दिया खास तोहफा

UP Assembly: जहां एक और यूपी विधानसभा में मॉनसून सत्र चल रहा है और सदन में लगातार विपक्ष योगी सरकार पर हमला बोल रही है. वहीं इस पूरे बिजी शेड्यूल से थोड़ा वक्त निकालकर सभी नेता एक साथ भी नजर आए. मौका था भाजपा विधायक की शादी की पार्टी का, जो उन्होंने विधानसभा की कैंटीन में ही दी थी.

बुधवार को यूपी विधानसभा में सभी नेता बड़े ही हल्के-फुल्के मूड में एक साथ नजर आए. वजह थी यूपी विधानसभा की कैंटीन में भाजपा विधायक राजीव तरारा (Rajeev Tarara) द्वारा अपनी शादी के बाद दिए गए रिसेप्‍शन की दावत. इस मौके पर सभी राजनीतिक दलों के नेता मौजूद रहे और जमकर पार्टी का लुत्फ उठाया. यूपी विधानसभा की कैंटिन में पहली बार इस तरह का आयोजन हुआ. कार्यक्रम की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं.

ये भी पढ़ें- Ghosi Assembly by-Election: लोकसभा चुनाव से पहले घोसी विधानसभा By Poll इलेक्शन में भाजपा-सपा की होगी कड़ी परीक्षा, अखिलेश यादव के लिए बड़ा चैलेंज 

इसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के नेता नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचे थे. इस खास मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ भी पहुंचे और खास तोहफा दिया. उन्होंने ओडीओपी के उत्‍पाद गिफ्ट के रूप में नवदंपति को भेंट किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ ही विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, विधान परिषद सभापति मानवेंद्र सिंह भी मौजूद रहे और नवविवाहित जोड़ों को ढेरों आशीर्वाद दिया. वहीं विपक्षी दल से सपा नेता स्‍वामी प्रसाद मौर्य भी दावत में दिखे.

27 जून को हुआ था विवाह

बता दें कि भाजपा विधायक राजीव तरारा ने 27 जून को उत्‍तराखंड के रामनगर में शादी की थी. राजीव तरारा ने अपनी नई-नवेली दुल्हन के साथ डांस भी किया था, जिसके वीडियो और फोटो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे. बता दें कि राजीव अमरोहा की धनौरा सीट से विधायक हैं और वे दूसरी बार चुनाव जीते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

12 महीने में 119 बच्चों को घर पहुंचाया, दिल्ली पुलिस की महिला हेड कॉन्स्टेबल चंचल बनीं मिसाल

दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…

55 minutes ago

13 करोड़ का खिलाड़ी CSK में आधे दाम पर? धोनी की टीम ने रचा बड़ा खेल, बदले में SRH को क्या मिला?

IPL 2027 ट्रेडिंग विंडो में CSK और SRH ने बड़ा सौदा किया है. लियाम लिविंगस्टन…

1 hour ago

PM मोदी ने पैरा खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला, बोले- हिम्मत हो तो कोई मंजिल दूर नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके…

1 hour ago

हजारों घर खरीदारों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, अब मिल सकेगी फ्लैट की रजिस्ट्री; बिल्डर को लगाई फटकार

Parshvnath Developers: सुप्रीम कोर्ट ने पार्श्वनाथ डेवलपर्स के प्रोजेक्ट्स में घर खरीदने वाले सत्यापित आवंटियों…

1 hour ago