देश

UP Politics: “जनता इनके साइकिल का टायर-ट्यूब…सब खोल चुकी है.. ये सिर्फ हैंडल लेकर घूम रहे हैं”- अरुण राजभर का सपा पर हमला

UP Politics: उत्तर प्रदेश में 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में जुबानी जंग जारी है. हाल ही में सपा का दामन छोड़ कर भाजपा के नेतृत्व वाली NDA खेमें में शामिल होने के बाद सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर सपा पर हावी हैं. वहीं ताजा बयान उनके बेटे अरुण राजभर की ओर से सामने आया है. उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि सपा का अहंकार खत्म होगा और जनता 2024 में 0 पर आउट करेगी.

 

राजभर के बेटे अरुण ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक फोटो शेयर की है और सपा पर हमला बोलते हुए कहा है, “सुभासपा की बढ़ती ताक़त से सपा बौखला गई है. लाचार, हताश सपाई फोटो एडिट करके बहुत खुश हो रहे है.” इसी के साथ सपा को गुंडागर्दी वाली पार्टी बताते हुए कहा कि, “सपा की पुरानी आदत गुंडागर्दी,लूट पाट,अतिपिछड़ो को अपमानित करने की आदत नहीं जाएगी. जनता इनके साइकिल का टायर ट्यूब, तिरी, छूछी सब खोल चुकी है. सिर्फ़ हैंडिल लेकर घूम रहे है.”

उन्होंने लिखा है कि सपा का अहंकार भी ख़त्म होगा और जनता सपा को 2024 में 0 पर आऊट करेगी. इसी के साथ कहा शेयर तस्वीर को लेकर ये भी कहा है, “बिना कुर्सी वाली तस्वीर के जवाब में अब कुर्सी वाली फोटो!” बता दें कि जो तस्वीर अरुण ने शेयर की है, उसमें उनके पिता ओपी राजभर कुर्सी पर बैठे हैं और सीएम के साथ मंच शेयर कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Viral: एक बाइक और 7 सवारी, वीडियो वायरल होने पर कटा इतने का चालान

जानें क्या है मामला

दरअसल, विधानसभा सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक की गई थी. इसके बाद मुख्यमंत्री ने विधानसभा में डिजिटल कॉरिडोर का लोकार्पण किया थी. इससे सम्बंधित जो तस्वीर सामने आई थी, उसमें ओम प्रकाश राजभर पीछे खड़े दिखाई दिए थे. इसी को मुद्दा बनाकर समाजवादी पार्टी ने राजभर पर निशाना साधा था और तस्वीर शेयर कर सपा नेताओं ने कहा था कि राजभर को बैठने की जगह भी नहीं मिली. मीडिया सूत्रों की मानें तो यूपी विधानमंडल के मॉनसून सत्र के बाद योगी आदित्यनाथ सरकार का कैबिनेट विस्तार हो सकता है और चर्चा ये भी सामने आ रही है कि ओपी राजभर को कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

आरा के संदेश थाना के बैरक में गोली लगने से होमगार्ड जवान की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Ara Home Guard Jawan Death: भोजपुर जिले के संदेश थाना परिसर स्थित बैरक में रविवार…

4 minutes ago

Jantar Mantar अब नहीं रहा प्रोटेस्ट साइट, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला; प्रदर्शन के लिए तय किए गए ये 3 नए स्थान

Jantar Mantar Protest Ban: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आंदोलनों और धरना-प्रदर्शनों का केंद्र रहे ऐतिहासिक…

16 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार भी जाएंगे, सरकार भी जाएगी!’ राहुल गांधी का तीखा प्रहार, दिल्ली सड़कों पर उतरा विपक्ष

Opposition Protest Delhi: इंडी गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले राहुल गांधी ने मुख्य…

32 minutes ago

‘भारत में प्रदर्शनों के पीछे विदेशी फंडिंग…’, प्रोटेस्ट में बाहरी दखल को लेकर क्या बोल गए हरीश साल्वे?

Harish Salve Foreign Funding: पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने भारत में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों…

43 minutes ago