देश

NDA से हारा I.N.D.I.A : संसद में अविश्वास प्रस्ताव गिरा, मोदी ने कहा- ये घमंडिया गठबंधन है, इनकी बारात में हर कोई दूल्हा बनना चाहता है

No confidence Motion Failed: संसद में पिछले कई दिनों से सरकार पर दवाब बनाने में जुटे विपक्षी दलों को आज करारा झटका लगा. संसद में विपक्षियों की ओर से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर जोरदार चर्चा हुई. हालांकि, अंत में गुरुवार की शाम को हुई वोटिंग में अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिर गया. इसमें मोदी सरकार की जीत हुई. इससे पहले पीएम मोदी ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की, जिसमें उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला.

पीएम मोदी ने विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. का जिक्र करते हुए कहा, “ये इंडिया गठबंधन नहीं है. ये घमंडिया गठबंधन है. इनकी बारात में हर कोई दूल्हा बनना चाहता है. सबको प्रधानमंत्री बनना है.” पीएम मोदी ने कई मुद्दों पर बोलते हुए आज लंबा भाषण दिया. पीएम मोदी कुल 2.12 घंटे बोले, जिसमें उन्‍होंने 1 घंटा 52 मिनट बाद मणिपुर का जिक्र किया. हालांकि, तब तक विपक्ष वॉकआउट कर चुका था. मोदी के भाषण के बाद अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग हुई, जिसमें ध्वनि मत से प्रस्ताव गिर गया.

यह भी पढ़ें: मोदी बोले, “जिसे सिर्फ नाम का सहारा है, उन्हीं के लिए कहा गया है… दूर युद्ध से भागते, नार रखा रणधीर, भाग्यचंद की आज तक सोई है तकदीर”

पीएम मोदी का भाषण 2 घंटे 12 मिनट तक चला
पीएम मोदी ने आज, गुरुवार शाम को 5 बजकर 8 मिनट पर अपना अविश्वास प्रस्ताव पर जवाब देने के लिए भाषण शुरू किया. उनके भाषण के करीब डेढ़ घंटे बाद 6.40 पर विपक्ष ने सदन से वॉक आउट किया. मोदी मणिपुर पर बोलने लगे. अपने भाषण में उन्‍होंने 29 बार मणिपुर शब्द का जिक्र किया. पीएम का भाषण 2 घंटे 12 मिनट तक चला. पीएम मोदी के भाषण के दौरान 98 बार तालियां बजीं. वहीं, उनके भाषण के दौरान 22 मौके ऐसे आए जब सदन में ठहाके लगे.

13 बार टोका-टोकी हुई, लगे मोदी-मोदी के नारे
पीएम मोदी के भाषण के दौरान 13 बार टोकाटोकी भी हुई. सदन में पीएम मोदी के भाषण के दौरान शरीर का कण-कण, जिगर का टुकड़ा जैसे शब्दों के प्रयोग पर मोदी-मोदी के नारे भी लगे. पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि इनकी पीड़ा राजनीति से शुरू होती है और उसी से आगे बढ़ती है. उन्‍होंने कहा- ये लोग न मानवता के बारे में सोच सकते हैं, न देश के बारे में सोच सकते हैं.

जुलाई 2018 में भी गिर गया था अविश्वास प्रस्ताव
कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष इससे पहले जुलाई 2018 में भी मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था. तब अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में 126 वोट पड़े, जबकि 325 सांसदों ने उसके खिलाफ वोट दिया था. इस बार भी अविश्वास प्रस्ताव भारी अंतर से गिरा है.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

खरीदारों की बल्ले-बल्ले! सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, चेक करें आज के भाव

Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…

21 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी और सीएम विजय के एक मंच पर आने से तमिलनाडु को मिलेगा फायदा- बीजेपी नेता कस्तूरी

चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…

34 minutes ago

कुपोषण के खिलाफ अदाणी फाउंडेशन का बड़ा अभियान…! सोनभद्र में ICDS की जुगलबंदी से की गई 52 हजार बच्चों की स्क्रीनिंग

सोनभद्र में ICDS और अदाणी फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट सुपोषण’ के तहत राष्ट्रीय पोषण माह में…

39 minutes ago

नवरात्रि पर प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया देवी स्तुति का वीडियो, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां…

52 minutes ago

‘उनका जीवन हर कार्यकर्ता…’, राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर अमित शाह का नमन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित…

1 hour ago