देश

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना बोले- डॉ.राजेश्वर सिंह को ध्यान से सुनें सदन में मौजूद लोग, बीजेपी विधायक ने बजट को बताया ऐतिहासिक

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की ओर पेश किए गए बजट को बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह ने शानदार बताया. सरोजनी नगर से विधायक राजेश्वर सिंह ने सदन में बोलते हुए कहा कि सामाजिक कल्याण, सामजिक सुरक्षा, सामाजिक सम्मान को समर्पित यह बजट हिन्दुस्तान के किसी भी राज्य का सबसे बड़ा बजट है. इस दौरान बीजेपी एमएलए की तरफ से बजट पर पेश की गई तथ्यात्मक प्रस्तुति को तारीफ खुद विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने की. उन्होंने सदन में मौजूद सभी लोगों से कहा कि राजेश्वर सिंह को गौर से सुनें.

डॉ राजेश्वर सिंह ने आंकड़ों के साथ विधानसभा में यूपी सरकार की उपलब्धियों को रखा. जिसमें उन्होंने बताया कि 5 लाख 31 हजार कैपिटल एक्सपेंडिचर पर हुआ खर्च जो हिन्दुस्तान के किसी भी राज्य से है ज्यादा. उन्होंने बताया कि पिछले 7 सालों में योगी सरकार के कार्यकाल के दौरान राज्य की GSDP 12.89 लाख करोड़ से बढ़कर 25 लाख करोड़ हो गई है. उन्होंने ये भी कहा कि इतिहास में किसी भी राज्य के सबसे बड़े बजट का पेश होना ये दर्शाता है कि यूपी देश के ग्रोथ इंजन का सबसे नंबर 1 राज्य है.

डॉ राजेश्वर सिंह ने की यूपी सरकार के नीतियों की तारीफ करते हुए कहा कि कैपिटल एक्सपेंडिचर पर 2 लाख 3 हजार करोड़ का है प्रावधान, जिससे आधारभूत संरचना का विकास होगा. वहीं विपक्ष के 1 ट्रिलियन इकॉनमी के सवाल का विधानसभा में जवाब देते हुए कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था को पहले 1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने में 60 साल लगे, दूसरे ट्रिलियन डॉलर तक पहुँचने में 7 वर्ष लगे, अगले 5 साल में भारत 3 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा.

उन्होंने सरोजनीनगर में विश्वस्तरीय Atrocity और State Capital Region की स्थापना के प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि इसके निर्माण से पूरे उत्तर प्रदेश का होगा विकास.

राजेश्वर सिंह नेआगे कहा कि मुख्यमंत्री योगी के आशीर्वाद से सरोजनीनगर में Naval Gallantry Museum की स्थापना हुई, आपदा प्रबंधन भवन की स्थापना हुई, सरोजनी नगर को राष्ट्रीय पहचान मिली है.

Digital साक्षरता पर बजट में 4000 करोड़ के प्रावधान के लिए विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने सीएम योगी और वित्त मंत्रीसुरेश खन्ना का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा Digital साक्षरता ही युवाओं के उज्जवल भविष्य का आधार है.

उन्होंने सदन को बताया कि उत्तर प्रदेश में 166 देशों की जनसंख्या के बराबर युवा शक्ति है, प्रदेश में 25 वर्ष से कम का आयु वर्ग करीब 52% है, यूपी 13 करोड़ से अधिक युवाओं का प्रदेश है.

Digital भारत के संकल्प के अनुरूप विधायक डॉ राजेश्वर सिंह बच्चों को डिजिटली साक्षर बना रहे हैं. सरोजनीनगर के 10 स्कूलों में 2-2 लाख की लागत के स्मार्ट क्लासरूम, 250 से अधिक कंप्यूटर प्रदान कर 25 विद्यालयों में डिजिटल लैब बनवाई है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

9 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

10 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

10 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

11 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

11 hours ago