Sexual Wellness
Sexual Wellness: आजकल हर चीज में हम एडवांस हो रहे लेकिन फिर भी बहुत से ऐसे मुद्दे हैं जिनके बारे में आज भी हमारे समाज में खुलकर बात नहीं की जाती है. सेक्सुशल रिलेशन, सेक्सुशल हाइजीन और इस दौरान आने वाली दिक्कतों के बारे में महिलाएं अपने पार्टनर से भी बात करने से कतराती हैं. लेकिन यह गलत है. अक्सर महिलाओं के सेक्सुअल प्लेजर के बारे में बात नहीं की जाती है. यही वजह है कि महिलाएं इसे लेकर काफी असमंजस में रहती हैं. काफी महिलाओं को सेक्सुअल रिलेशन बनाने के दौरान जलन या फिर इसके बाद ब्लीडिंग या अन्य कुछ समस्याएं होती हैं.
कुछ महिलाएं सेक्सुअल इंटरकोर्स के बाद इंफेक्शन्स का शिकार भी हो जाती हैं. ऐसे में इनसे कैसे बचा जाए, इस बारे में एक्सपर्ट के मुताबिक महिलाओं को फिजिकल रिलेशन बनाने के बाद इंफेक्शन्स से बचने और वेजाइना को हेल्दी रखने के लिए 3 काम जरूर करने चाहिए.
सेक्सुअल इंटरकोर्स के दौरान कई बार महिलाओं के वेजाइना में बैक्टीरिया चले जाते हैं. ऐसे में अगर वेजाइनल ट्रैक्ट में कोई बैक्टीरिया पहुंच गया है, तो यूरिन पास करने से काफी हद तक पॉसिबल है कि वह बैक्टीरिया बाहर निकल जाए. इसके अलावा STI और UTI दोनों से बचने के लिए कंडोम का इस्तेमाल करना जरूरी है.
सेक्सुअल रिलेशन के बाद पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पिएं. हाइड्रेशन. सेक्सुअल रिलेशन बनाने से पहले और उसके बाद भी बहुत जरूरी है. इससे थकान भी कम होगी और शरीर को एनर्जी भी मिलेगी.
फिजिकल रिलेशन के बाद महिलाएं वेजाइना (वेजाइना को कैसे करें साफ) को इंटिमेट वाइप से अच्छे से साफ करें. वेजाइनल ओपनिंग से शुरुआत करके टिश्यू को पीछे की तरफ ले जाएं और पूरे हिस्से को अच्छे से साफ करें. इससे इंफेक्शन से बचाव होने में मदद मिलेगी.
देशभर में चल रहे 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' 2026 के तहत दिल्ली में 20 लाख वोटरों…
Indian Rupee Surge: RBI के नए फैसलों के बाद भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 96…
Adani Gramotsav: मिर्जापुर के दाढ़ीराम गांव में आयोजित दो दिवसीय अदाणी ग्रामोत्सव में खेल प्रतियोगिताएं,…
कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल की अदालतों में अनुशासन और सुरक्षा बढ़ाने के लिए बड़ा…
मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…
SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…