देश

BJP विधायक राजेश्वर सिंह ने 1000 दिव्यांगजनों में वितरित किए सहायता उपकरण, बोले- आज मेरे जीवन का बड़ा सपना साकार हुआ

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की सरोजनीनगर सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह (Rajeshwar Singh) लगातार अपने क्षेत्र में विकास कार्य कर रहे हैं. उन्होंने अपने क्षेत्र के दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण का संकल्प लिया है. उनके प्रयास से दिव्यांगजन सशक्तिकरण के लिए क्षेत्र में नि:शुल्क कैंप लगाकर केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ क्षेत्र के दिव्यांगजनों को उनके घर तक पहुंचाया जा रहा है. दिव्यांगजनों को सहायता उपकरण उपलब्ध कराने के क्रम में सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा शनिवार को ‘दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया. स्कूटर इंडिया चौराहा स्थित ग्रीन गार्डन में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में पहले से चिन्हित 1000 दिव्यांगजनों को 50 लाख की लागत के उपकरणों का नि:शुल्क वितरण किया गया.

इस कार्यक्रम में 650 यूडीआईडी कार्ड, 60 मेडिकल प्रमाणपत्र एवं 800 दिव्यांगजन सहायता उपकरणों का वितरण किया गया. साथ ही दिव्यांगजनों को प्रमाणपत्र एवं जरुरतमंदों को कंबल प्रदान कर उन्हें भविष्य में हर सुविधा का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया गया. बड़ी संख्या में मौजूद क्षेत्रवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर अभिभूत नजर आ रहे सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया कि दिव्यांगजनों के लिए कुछ करना जनसेवा के पथ पर मेरे लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है, दिव्यांगजनों के चेहरे की मुस्कान मेरे लिए सबसे बड़ा इनाम है.

बीजेपी विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा, “मैं हमेशा से चाहता था कि दिव्यांगजनों के लिए कुछ कर सकूं. आज मेरे जीवन का बहुत बड़ा सपना साकार हो रहा है.” बीजेपी विधायक ने कहा, “दिव्यांगजनों के चेहरे पर मुस्कान देखना मेरी राजनीति का उद्देश्य है. दिव्यांगजनों की अदम्य इच्छाशक्ति और कुछ करने की तमन्ना दूसरों के लिए प्रेरणा है और लोगों को जीवन में नई राह दिखाती है.”

उन्होंने कहा, “दिव्यांगजन हमारे लिए प्रेरणा है अदम्य साहस के लिए, दृढ़ इच्छाशक्ति के लिए, सहनशीलता के लिए, सहिष्णुता के लिए, स्वीकारता के लिए, चुनौतियों को परास्त कर आगे बढ़ने और हमेशा मुस्कुराने के लिए. हमारे दिव्यांग भाइयों-बहनों को दया नही स्वीकार्यता, समर्थन और आत्मनिर्भरता चाहिए.”

डॉ. राजेश्वर सिंह ने सरोजनीनगर में दिव्यांगजनों के लिए किये गए अपने प्रयासों को दोहराते हुए कहा कि 29 अप्रैल 2022 को दिव्यांगजन समग्र पुनर्वास कार्यक्रम का आयोजन कर 650 दिव्यांगजनों का पंजीकरण करवाया गया. 8 अगस्त 2022 को सरोजनीनगर ब्लाक के दिव्यांग भाई-बहनों के लिए निःशुल्क ट्राईसाइकिल वितरित की गयी. क्षेत्र में निःशुल्क सहायता शिविरों का आयोजन कर अब तक 1000 से अधिक यूडीआईडी कार्ड बनवाये गये हैं.

उन्होंने बताया कि क्षेत्र के दांदूपुर क्रिकेट स्टेडियम में दिव्यांगजन बच्चों की सुविधा एवं लोकबन्धु हॉस्पिटल में दिव्यांगजनों की सुविधा के विस्तार के लिए विधायक निधि से धनराशि आवंटित की, दिव्यांगजनों की सहायता के लिए मेरा कार्यालय 24 घंटे सक्रिय है.

राजेश्वर सिंह ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है. पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों में उड़ान होती है.” उन्होंने कहा कि आज सरोजनीनगर ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बन रहा है.

ये भी पढ़ें: कीथ वाज के चर्चित शो ‘टॉकिंग पॉइंट्स’ में शिरकत करेंगे भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय, अपने चैनल की रणनीतियों का करेंगे खुलासा

ईडी के संयुक्त निदेशक रह चुके हैं राजेश्वर सिंह

बता दें कि ईडी के संयुक्त निदेशक के पद पर रह चुके राजेश्वर सिंह वर्तमान में लखनऊ की सरोजनीनगर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं. उन्होंने वीआरएस लेकर राजनीति में कदम रखा और वे बीजेपी के टिकट पर यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में सरोजनीनगर सीट से पहली बार चुनाव जीतकर आए.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

तमिलनाडु दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, देश की प्रगति में योगदान की जमकर की सराहना

तमिलनाडु दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को बधाई दी…

15 minutes ago

पंजाब चुनाव से पहले खेला! ‘आप’ के 2 विधायकों ने खोला मोर्चा, शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोलेंगे ‘झाड़ू’ की पोल

Punjab News: पंजाब में 'आप' को बड़ा झटका, विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह…

30 minutes ago

विशेष लेख: छत्तीसगढ़ के 26 साल,बेमिसाल या बेहाल? विकास के दावों और जमीनी हकीकत की निष्पक्ष पड़ताल

Chhattisgarh Foundation Day: किसान की खुशहाली कहां है? प्रदेश के कुल फसल क्षेत्र में लगभग…

32 minutes ago

‘ये वैभव प्रोटेस्ट कर रहा है!’ प्लेइंग इलेवन से कटे पत्ते तो अक्षर पटेल ने लिए मजे; देखें VIDEO

IND vs NZ: प्लेइंग 11 से ड्रॉप होने वाले वैभव सूर्यवंशी पर अक्षर पटेल की…

1 hour ago

‘ना भूले हैं, ना भूलेंगे’ 1984 सिख दंगों के घाव कुरेदकर बीजेपी का पलटवार, हरि नगर से तिलक नगर तक पदयात्रा

BJP Padyatra In Delhi: रामलीला मैदान में विपक्ष के इस शक्ति प्रदर्शन को बेअसर करने…

1 hour ago