देश

भारत की मजबूती का संकल्प पूरा होने जा रहा है, क्‍योंकि अब मोदी युग आ चुका, चुनाव में विपक्ष तिनके की तरह उड़ जाएगा: डॉ. दिनेश शर्मा

राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने भाजपा शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित प्रबंधकों, शिक्षकों एवं अभिभावकों के एक विशेष कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश में मोदी बयार बह रही है और विपक्ष इसमें तिनके की तरह उड़ जाएगा। दिनेश शर्मा ने दावा किया कि पीएम मोदी तीसरी बार देश की कमान संभालने जा रहे हैं और इस बार विपक्ष के लिए चुनाव में अपने लिए थोड़ी जमीन बचाना भी कठिन होगा।

भारत को भाजपामय बताते हुए उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा बोले, ”भाइयों बहनों…आज पूरा देश भाजपामय हो चुका है। एक दूसरे को गाली देने वाले अवसरवादी विपक्षी दल अपने अस्तित्व को बचाने के लिए आपस में बेमेल गठबंधन कर रहे हैं। एक दूसरे को जेल भेजने की बात करने वाले आज गले मिल रहे हैं। मोदी फोबिया के चलते वे एक साथ आने को मजबूर है। अभी जो दल साथ आ रहे हैं वो तीन माह बाद आपस में लडते हुए दिखाई पडने वाले हैं। उत्तर प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर तो विपक्ष के लिए नो वैकेन्सी का बोर्ड लग चुका है। सभी सीटों पर भाजपा की प्रचंड जीत होने वाली है।

भाजपा शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित बैठक में राज्यसभा सांसद ने कहा कि देश में अब मोदी युग आ चुका है जिसमें देश की मजबूती का संकल्प पूरा होने जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के समय में देश में तमाम विसंगतियां दूर हुई हैं। हर आदमी राष्ट्र निर्माण के कार्य में जुटा हुआ है। पिछले दस साल में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में हर क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। यह राष्ट्र रक्षा यज्ञ के समान था। भारत अब मजबूत देश बन रहा है। देश ने पहली बार इतना समर्पित नेता देखा है जो हर समय केवल देश और देश के लोगों के लिए ही कार्य करता है। इस परिश्रम के कारण ही पूरी दुनिया में उनकी चर्चा हो रही है।

डॉ. दिनेश शर्मा का कहना था कि विपक्षी दलों का परिवारवादी चरित्र बदलने वाला नहीं है। उनके यहां पर तो एक ही परिवार की गाथा और उसके विकास की रीति है। कांग्रेस का प्रथम परिवार तो पिछली बार भी हारा था और इस बार भी सफाया ही होगा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल के काशी में दिए बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं को नशेडी कहना अनुचित है। नशेडी कहने के कारण आज प्रदेश का युवा कांग्रेस से नाराज है। वह आने वाले समय में कांग्रेस को कमल का बटन दबाकर करारा जवाब देने वाला है। असल में यहा के युवाओं को भगवान राम का , पीएम मोदी का , भारत की सनातन संस्कृति के उत्थान का , देश के गौरव का , अखंड भारत बनाने का , देश को सर्वोच्च स्थान पर ले जाने का नशा है। ये काम के और विकास के नशेडी है जो देश को सर्वोच्च स्थान पर ले जाना चाहते हैं। प्रधानमंत्री के कार्यो से बदली हवा में आज राहुल बाबा चन्दन लगा रहे हैं तो अखिलेश यादव भगवान शंकर मंदिर बनवा रहे हैं। केजरीवाल सपरिवार भगवान राम के दर्शन को जा रहे हैं। जो राम का नहीं वह जनता का नहीं हो सकता है। इस चुनाव में कांग्रेस रूपी जर्जर इमारत पूरी तरह से ढह जाएगी। कांग्रेस की न्याय यात्रा को भारत तोडो यात्रा बताते हुए उन्होंने कहा कि इस पार्टी का नेतृत्व अपरिपक्व है। कांग्रेस देश के लोगों के बीच में मतभेद पैदा करने वाले लोगों का समूह है।

डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि कश्मीर में प्रधानमंत्री के नेतृत्व और गृह मंत्री के मार्गदर्शन में धारा 370 को हटाने का संकल्प पूरा किया गया है। अब इस चुनाव में भाजपा को 370 सीटों पर जीत दिलाकर डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को श्रद्धांजलि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हाल ही में केन्द्र सरकार द्वारा नकल रोकने एवं सरकारी नौकरियों की परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए कानून बनाया गया है जिस पर राज्य सभा में हुई चर्चा में पूर्व शिक्षा मंत्री प्रकाश जावडेकर ने यूपी की नकल विहीन परीक्षा प्रणाली की चर्चा की थी। प्रदेश की यह प्रणाली येागी जीके नेतृत्व में पिछली सरकार के पहले कार्यकाल में मेरे शिक्षा मंत्री रहते बनाई गई थी। इस लक्ष्य को हासिल करने में विद्यालयों, शिक्षकों व प्रबंधतंत्र का सहयोग महत्वपूर्ण रहा था।

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षक समाज की दशा और दिशा में परिवर्तन लाने का कार्य करता है। उसके पास जो ज्ञान का हथियार है वह किसी भी अस्त्र शस्त्र से अधिक मारक है। इसलिए शिक्षक संगठन सामाजिक ताने बाने में बदलाव की ताकत रखता है। वह अगर कुछ भी ठान ले तो उसे पूरा ही करता है। इस बार का चुनाव शिक्षा क्षेत्र में लाए गए आधुनिक बदलावों को भी समर्पित होगा। आज तमाम आईआईटी, 20 से अधिक विश्वविद्यालय, 78 डिग्री कालेज, 250 माध्यमिक विद्यालय आदि खुले हैं क्योंकि सरकार समाज में सकारात्मक परिवर्तन चाहती है। पूर्व की सरकारों के समय में मेधा का पलायन होता था क्योंकि देश में अच्छी शिक्षा की व्यवस्था नहीं थी पर आज भाजपा सरकारों के कामकाज ने परिदृश्य बदल दिया है। अब मेधा का पलायन रुका है और बाहर के छात्र अच्छी शिक्षा के लिए उत्तर प्रदेश आ रहे हैं। यूपी की डिजिटल लाइब्रेरी की गूंज आज पूरे भारत में हो रही है।

डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि देश आजाद तो 70 साल पहले हुआ पर देश का अपना तंत्र नहीं बन सका था। वही अंग्रेजों के बनाए कानून और उनकी शिक्षा व्यवस्था ही चल रही थी। पहली बार मोदी सरकार ने देश में अपने कानून बनाने का काम किया और अंग्रेजों के काले कानूनों को विदा किया । इसी प्रकार से भारत की अपनी नई शिक्षा व्यवस्था बनाई गई।

यह भी पढ़िए— पहली बार रामसेतु पर प्रधानमंत्री… नरेंद्र मोदी करेंगे अरिचल मुनाई पॉइंट का दौरा, यहीं भगवान राम की शरण में आए थे विभीषण

युवा मोर्चे के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि युवा के अन्दर असंभव को भी संभव बनाने की क्षमता होती है। प्रधानमंत्री ने 100 दिन का संकल्प दिया है और इसमें वन बूथ टवेन्टी यूथ के मंत्र को साकार करना है। हर व्यक्ति को मोदी योगी बनकर कार्य करना है और लक्ष्य पूरा करना है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कानपुर क्षेत्र के अध्यक्ष की प्रकाश पाल महानगर अध्यक्ष दीपू पांडे विधायकगण महेश त्रिवेदी नीलिमा कटियार, सुरेंद्र मैथानी, अरुण पाठक, युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवांग मिश्रा पूर्व अध्यक्ष शशांक मिश्रा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक, डॉ दिवाकर मिश्रा भाजपा की वरिष्ठ नेता सुरेश अवस्थी विनोद गुप्ता, डॉ उमाशंकर द्विवेदी आदिवासी जनपद आदि वरिष्ठजन उपस्थित थे। बाद में डॉक्टर शर्मा द्वारा कानपुर में अलग-अलग आधा दर्जन से अधिक कार्यक्रमों में सहभागिता की गई।

Bharat Express Desk

Recent Posts

दक्षिण की द्वारका: गुरुवायुर मंदिर की खोज

Guruvayur Temple: केरल का गुरुवायुर मंदिर भगवान कृष्ण के प्रमुख तीर्थस्थलों में शामिल है. इसे…

8 minutes ago

‘माई रे! ये कैसी ममता?’ छठ का प्रसाद हुआ जूठा तो खौला मां का खून; 4 साल की मासूम को मार डाला

बिहार के समस्तीपुर में छठ पूजा का प्रसाद जूठा करने की बात पर मां ने…

16 minutes ago

विजयनगर साम्राज्य की अनमोल विरासत: हम्पी का पत्थरों से बना रथ और संगीत सुनाते 56 खंभे

Hampi Stone Chariot: कर्नाटक के हम्पी में मौजूद विजयनगर साम्राज्य की विरासत आज भी लोगों…

20 minutes ago

अमित शाह ने पुणे में NHEC सहकारी परियोजना का किया भूमिपूजन, ‘भारत टैक्सी’ सेवा भी की लॉन्च

Bharat Taxi Launch: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के पुणे में…

23 minutes ago

विश्वगुरु होना एक जिम्मेदारी है: भारत ऐसा क्या बना सकता है जो पूरी दुनिया के काम आए?

भारत ऐसा क्या बना सकता है जिसे दूसरे देश अपनी जरूरतों के हिसाब से अपना…

34 minutes ago

डिजिटल शिक्षा को नई रफ्तार देगी सीएम योगी की सरकार, स्मार्ट क्लासरूम से लेकर AI तक खाका तैयार

CM Yogi UP Digital Kaushal Margdarshika: योगी सरकार परिषदीय विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा को रफ्तार…

53 minutes ago