Felix Hospital: नई दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित इम्पीरियल होटल में शनिवार को बीडब्ल्यू हेल्थकेयर एक्सीलेंस अवार्ड्स का आयोजन हुआ. स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतर क्वालिटी एवं सेफ्टी ट्रीटमेन्ट के लिए फेलिक्स हॉस्पिटल को सम्मानित किया गया. बता दें WHO की एक रिपोर्ट के अनुसार हर 10 में से लगभग 1 मरीज़ की सही देखभाल या गलत डायग्नोसिस और गलत इलाज से स्वास्थ्य को नुकसान होता है और असुरक्षित देखभाल के कारण सालाना 3 मिलियन से अधिक मौतें होती हैं.
निम्न-से-मध्यम आय वाले देशों में, 100 में से 4 लोग असुरक्षित देखभाल से मर जाते हैं. कई प्रकार की दवाइयों के गलत इस्तेमाल से या इलाज के समय सही दवा न चुन पाने के कारण मरीज अपनी जान खो बैठते हैं. 50% से अधिक हानि (प्रत्येक 20 रोगियों में से 1) को रोका जा सकता है. इस नुकसान का आधा हिस्सा गलत दवाओं के कारण होता है.
अस्पताल में मरीज के सही इलाज के लिए 32 क्वालिटी इंडीकेटर्स होते है या NABH के कुछ निर्धारित मानक होते हैं. जिस पर अस्पताल को खरा उतरना आवश्यक होता है. फेलिक्स हॉस्पिटल NABH के सभी मानकों पर खरा उतरा और मरीजों को बेहतरीन स्वस्थ्य सुविधा प्रदान करके बीडब्ल्यू हेल्थकेयर से सम्मानित हुआ. इस कार्यक्रम के में फेलिक्स अस्पताल के चेयरमैन डॉ.डीके गुप्ता, डायरेक्टर डॉ रश्मि गुप्ता एवं जनरल मैनेजर पायल भयाना मौजूद रहे.
डॉ. डीके गुप्ता ने कहा कि कुछ अनुमान बताते हैं कि 10 में से 4 रोगियों को प्राथमिक और चलने-फिरने की स्थिति में नुकसान होता है, जबकि 80% (23.6-85%) तक इस नुकसान से बचा जा सकता है . उन्होंने कहा हमारे लिए रोगी का बेहतर इलाज ही सर्वोपरि है इसलिए हम अस्पताल में NABH द्वारा निर्धारित हर मानक की बहुत ही बारीकी से जांच करते हैं.
इस मौके पर संजीव नवांगुल, सीईओ और एमडी, भारत सीरम एंड वैक्सीन्स लेफ्टिनेंट, डॉ. अनुराग बत्रा, चेयरमैन, एडिटर-इन-चीफ – बीडब्ल्यू बिजनेसवर्ल्ड और संस्थापक – एक्सचेंज4मीडिया, श्री सुधीर मिश्रा, संस्थापक और प्रबंध भागीदार, ट्रस्ट लीगल, श्री हरबिंदर नरूला, सीईओ, बीडब्ल्यू हेल्थकेयरवर्ल्ड और बीडब्ल् मौजूद रहे.
-भारत एक्सप्रेस
MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…
Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…
Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…
Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर को दिवाली से ठीक पहले…
Maharajganj News: महाराजगंज में प्रेमी से शादी की जिद को लेकर एक युवती सुबह-सुबह मोबाइल…
Rajkot High Profile Party Raid: गुजरात के राजकोट में कलावड रोड स्थित सरज़ा होटल में…