बीजेपी सांसद मनोज तिवारी.
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने गुरुवार को बताया कि वो कांवड़ यात्रा पर बैद्यनाथ धाम निकल रहे हैं. सांसद के मुताबिक ऐसा वो तीस साल बाद कर रहे हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने कहा, “सुप्रभात, जय भोले की! आज 31 जुलाई को मैं 30 साल बाद फिर से कांवड़ उठाकर बाबा वैद्यनाथ धाम जा रहा हूं.”
Manoj Tiwari ने बताया कि आज (31 जुलाई) दोपहर 2 बजे बिहार के सुल्तानगंज से जल लेकर नंगे पांव 110 किलोमीटर की यात्रा करेंगे और 2 या 3 अगस्त को देवघर में बाबा वैद्यनाथ धाम में जल अर्पित करेंगे.
मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) आगे लिखा, “प्रार्थना है कि भोले बाबा बिहार, दिल्ली और सभी सनातनियों व शिव भक्तों का कल्याण करें. मैं 3 अगस्त की शाम दिल्ली लौटूंगा.” उन्होंने “बोल बम” के साथ अपनी पोस्ट को विराम दिया.
कांवड़ यात्रा एक प्रमुख हिंदू धार्मिक परंपरा है, जो सावन मास (श्रावण मास) में आयोजित होती है. इस साल यह 11 जुलाई से शुरू हुई है और 9 अगस्त को संपन्न होगी. इस दौरान श्रद्धालु, या कांवड़िए, गंगा नदी या उसकी सहायक नदियों से पवित्र जल लेकर अपने स्थानीय शिव मंदिरों में भगवान शिव को अर्पित करते हैं. यह यात्रा आस्था, समर्पण और भक्ति का प्रतीक है. कांवड़िए नंगे पांव और कांवड़ (लकड़ी का ढांचा) पर जल भरा कलश लटकाकर सैकड़ों किलोमीटर चलते हैं. इसी क्रम में मनोज तिवारी बिहार के सुल्तानगंज से देवघर तक पदयात्रा करेंगे.
दिल्ली सरकार ने शुरुआत से ही इस यात्रा को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं. सरकार ने प्रमुख मार्गों पर पानी, चिकित्सा शिविर और शौचालय की व्यवस्था की है. यातायात प्रबंधन के लिए वैकल्पिक रास्ते बनाए गए हैं और 5,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं.
यह भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर पर Amit Shah के भाषण की पीएम मोदी ने की तारीफ, जानें क्या कहा?
सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी जारी है, जबकि धारा 144 लागू कर भीड़ नियंत्रण सुनिश्चित किया गया है. प्रशासन ने कांवड़ियों के लिए रुकने और भोजन की व्यवस्था भी की है, ताकि यात्रा सुचारू और सुरक्षित रहे.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
Pakistan News: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच ट्राई सीरीज मैच में पाकिस्तानी टीम अपनी पारंपरिक…
Raw oil prices: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमत $115…
IMD के मौसम पूर्वानुमान को लेकर 26 अक्टूबर को कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं…
ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा की जीत का दावा किया…
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में…