Bharat Express DD Free Dish

ऑपरेशन सिंदूर पर Amit Shah के भाषण की पीएम मोदी ने की तारीफ, जानें क्या कहा?

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए गृह मंत्री ने कहा, कांग्रेस पार्टी को आतंकवाद के बारे में भारतीय जनता पार्टी से सवाल करने का कोई अधिकार नहीं है.

Amit Shah

पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के राज्यसभा में दिए गए भाषण की सराहना की और कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से संबंधित प्रमुख पहलुओं पर सरकार का दृष्टिकोण स्पष्ट रूप से व्यक्त किया.

Amit Shah के भाषण की पीएम ने की तारीफ

पीएम मोदी ने अमित शाह (Amit Shah) की पोस्ट को रीपोस्ट करते सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- “गृह मंत्री अमित शाह का राज्यसभा में एक अभूतपूर्व भाषण. उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा, आतंकी नेटवर्क को उखाड़ फेंकने और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से संबंधित प्रमुख पहलुओं पर हमारी सरकार के दृष्टिकोण को स्पष्ट रूप से व्यक्त किया,”

भाषण के दौरान पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना

अमित शाह ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की और कहा कि उनके नेतृत्व में भारत ने हवाई हमले और सर्जिकल स्ट्राइक के साथ पाकिस्तान को करारा जवाब दिया और कहा कि पाकिस्तान में खौफ पैदा हो गया है. अमित शाह (Amit Shah) ने उच्च सदन को संबोधित करते हुए कहा, “पहले हम सिर्फ डोजियर भेजते रहते थे, लेकिन नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमने एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक से पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है.”

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए गृह मंत्री ने कहा, कांग्रेस पार्टी को आतंकवाद के बारे में भारतीय जनता पार्टी से सवाल करने का कोई अधिकार नहीं है.देश में आतंकवाद फैलने के पीछे कांग्रेस की वोटबैंक और तुष्टिकरण की राजनीति जिम्मेदार है.

यह भी पढ़ें- PM Modi ने जेपी नड्डा के संबोधन का वीडियो किया रिपोस्ट, कहा- हमारी सरकार ने पूरी दृढ़ता और संकल्प शक्ति के साथ पहलगाम हमले का दिया जवाब

अमित शाह (Amit Shah) ने यह भी कहा कि पूरे देश ने देखा है कि कांग्रेस पार्टी की प्राथमिकता राष्ट्रीय सुरक्षा और आतंकवाद को समाप्त करना नहीं, बल्कि वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति है.

कार्यवाही के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अनुपस्थिति को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और सदन में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच तीखी बहस के बाद विपक्षी सांसदों ने राज्यसभा से वॉकआउट किया.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read