देश

“आजमगढ़ के लोगों ने आपको मौका दिया, लेकिन…”, BJP सांसद निरहुआ ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना

Nirahua On Akhilesh Yadav: भोजपुरी सुपरस्टार और आजमगढ़ से भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि आजमगढ़ की जनता ने सपा को पूरी तरह से नकार दिया है. अगर वो फिर से आजमगढ़ आएंगे तो जनता फिर से सबक सिखाएगी.आपको जनता ने मौका दिया लेकिन, आपने काम नहीं किया भाग गए. निरहुआ ने कहा कि सिर्फ एक साल नहीं अगले 25 साल तक अमृत काल है.हमने आजमगढ़ को नंबर 1 बनाने का संकल्प ले लिया है. निरहुआ ने कहा कि पीएम मोदी ने कह दिया है साल 2047 तक भारत विकसित होकर रहेगा.

निरहुआ ने कहा कि बीजेपी को देश की जनता ने प्रचंड बहुमत से चुना है. देश में पीएम मोदी और प्रदेश में सीएम योगी शानदार काम कर रहे हैं. अगले 25 साल में देश विकसित होगा.

यह भी पढ़ें: 400 KG वजन और 4 फीट की चाबी… अलीगढ़ के इस कारीगर ने जीवन भर की कमाई लगाकर बनाया राम मंदिर के लिए ताला

ओवैसी ने सपा प्रमुख पर बोला हमला

इस बीच अपने बयानों के कारण अक्सर चर्चा में रहने वाले असदुद्दीन ओवैसी ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा है.असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को किए गए अपने एक ट्वीट में इशारों ही इशारों में सपा प्रमुख पर तंज कसा है. ओवैसी ने अखिलेश यादव के शनिवार को दिए गए बयान पर पलटवार किया है. ओवेसी ने रविवार को किए गए अपने ट्वीट में अखिलेश यादव का नाम लिए बगैर कहा, ‘अखलेस भैया ने कहा है कि असली हिंदुत्व को बचाना ज़रूरी है इस इंसान को पिछले चुनाव में रिकॉर्ड-तोड़ एक-तरफा मुसलमान वोट मिले थे. भाजपा मुल्क भर में मुसलमानों को हिंसा और नाइंसाफी का निशाना बना रही है, लेकिन भैया को सांड समाचार से फुर्सत नहीं मिलती. ग़लती भैया की नहीं है, ग़लती तो उन बिचौलियों की है, जिन्होंने डरे हुए मुसलमानों को गुमराह किया. एक आज़ाद सियासी आवाज़ के सिवा हमारा कोई और विकल्प नहीं है.’

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

4 seconds ago

कौन हैं मां सिद्धिदात्री? जानिए भगवान शिव को कैसे मिली थीं आठ सिद्धियां और क्या है अर्धनारीश्वर की कथा

Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…

13 minutes ago

एशियन पैरा गेम्स का आगाज: PM मोदी ने दी भारतीय दल को बधाई, 168 एथलीट्स दिखाएंगे दम

Asian Para Games 2026 PM Modi Indian contingent: जापान के आइची-नागोया में एशियन पैरा गेम्स…

17 minutes ago

जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, 5-7 राउंड गोलियां चलने से हड़कंप; एक्टर सुरक्षित

Firing On Tiger Shroff: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू…

1 hour ago